Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देशहित में 'जी राम जी', मजदूरों को 100 के बजाय 125 दिनों का रोजगार मिलेगा : एनडीए सांसद

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 12:46 IST

एनडीए के सांसदों ने लोकसभा में 'विकसित भारत-जी राम जी' बिल पास होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले 100 दिन रोजगार मिलता था, अब 125 दिन रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी लगातार देशहित में काम कर रहे हैं। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं मोदी सरकार को बधाई देता हूं क्योंकि गरीब लोगों को, जिन्हें पहले साल में 100 दिन का रोजगार मिलता था, अब 125 दिन का रोजगार मिलेगा। 

इसके बाद भी विपक्ष इसका विरोध कर रहा है और देश के नागरिकों को भ्रमित करने का काम कर रहा है। उनको इससे मतलब नहीं है कि देश में मजदूरों को अधिक दिन काम मिलेगा।" उन्होंने कहा कि विपक्ष शुरू से ही पूरे बिल का विरोध कर रहा था और गरीबों के खिलाफ था, बस ये जनता को बेवकूफ बनाने के लिए गलत अफवाह फैला रहा है। 

एक समय में इंदिरा गांधी ने भी कहा कि देश से गरीबी हटाओ, लेकिन ये लोग गरीबी न हटाकर गरीब लोगों को ही हटा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है, जिससे विपक्ष को परेशानी हो रही है और ये लोग विरोध कर रहे हैं। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। 

यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में जी राम जी बिल के ऊपर क्या-क्या काम किया था, उसे उन्होंने विस्तार से बताया है। अगर विपक्ष में हिम्मत होती, तो उन्हें शिवराज सिंह चौहान का जवाब सुनना चाहिए था, लेकिन वे जवाब नहीं सुन पाए और इसके बजाय शोर मचाया। शोर मचाने से कुछ हासिल नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश के गरीबों के लिए काम हो रहा है। 

इसमें कोई दो राय नहीं है। विपक्ष बोल रहा था कि हम इस पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन उसने कुछ नहीं किया और केवल बिल फाड़ने का काम किया है। इससे इनकी सोच दिखती है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी विकसित भारत के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण बिल है।"

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "विपक्ष ने बहुत हंगामा किया। जिस तरह से वे टेबल पर चढ़ गए और वहां खड़े हो गए, वह बहुत शर्मनाक था। विपक्ष ने पहले चर्चा के लिए कहा था, लेकिन जब चर्चा की बात आई तो ये लोग बिल को फाड़ दिए। इस तरह का काम नहीं करना चाहिए था।"

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD