Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एलजी वीके सक्सेना की शानदार पहल, असिता के हरे-भरे लॉन सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए खुले

VK Saxena, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 12:45 IST

दिल्लीवासियों को यमुना नदी से जोड़ने की दिशा में एक और अहम पहल करते हुए डीडीए ने आईटीओ के पास स्थित असिता पार्क के हरे-भरे लॉन को विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बुकिंग हेतु उपलब्ध कराया है। यह कदम उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में उठाया गया है, जिन्होंने बांसेरा और असिता जैसी नदी-तट परियोजनाओं की परिकल्पना से लेकर विकास तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

लगभग 197 हेक्टेयर में फैला असिता, यमुना नदी और उसके फ्लड प्लेन्स की पारिस्थितिकी को सुदृढ़ करने की एक प्रमुख परियोजना है। पहले अतिक्रमण और प्रदूषण से जूझ रहे इस क्षेत्र को अब एक महत्वपूर्ण ग्रीन स्पेस के रूप में विकसित किया गया है, जहां ग्रीनवे, इकोलॉजिकल जोन और नदी किनारे ग्रीन बफर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

लॉन के क्षेत्रफल के आधार पर असिता में दैनिक किराया 40,000 रुपये से लेकर 3.30 लाख रुपये तक निर्धारित किया गया है। सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध लॉन में वाटर बॉडी लॉन (50,000 रुपये), कैना लॉन (1.40 लाख रुपये), मेन कॉन्ग्रिगेशन लॉन (2.90 लाख रुपये), बुद्ध लॉन (1.10 लाख रुपये), सूर्या लॉन (40,000 रुपये), कैफे लॉन (1.00 लाख रुपये) और सर्कुलर लॉन (3.30 लाख रुपये) शामिल हैं। 

एक या अधिक लॉन एक साथ बुक किए जा सकते हैं, हालांकि एक से अधिक क्षेत्रों की बुकिंग पर अधिक दरें लागू होंगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी बुकिंग सख्त पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों और माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशानिर्देशों के अधीन होंगी। पर्यावरण के अनुकूल अस्थायी टेंट संरचनाओं को लगाने और हटाने के लिए अधिकतम तीन दिन की अनुमति होगी, जबकि सर्कुलर लॉन अधिकतम पांच दिनों के लिए उपलब्ध रहेगा। 

सफाई शुल्क 2.75 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से लिया जाएगा और किराए में 40 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी शामिल होगी। डीडीए का कहना है कि इन आयोजनों का उद्देश्य यमुना के पारिस्थितिक स्वरूप को बिना बाधित किए जनता के लिए नदी के अनुभव को बेहतर बनाना है, ताकि दिल्ली को और अधिक हरित व जीवंत सार्वजनिक स्थल मिल सकें।

 

Tags: VK Saxena , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD