Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

विजय हजारे : वो बल्लेबाज, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

Sports News, Cricket, Vijay Hazare
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 14:07 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान विजय हजारे की गिनती महानतम बल्लेबाजों में की जाती है। अपनी शानदार तकनीक और अनुशासित खेल के लिए प्रसिद्ध हजारे ने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाई है। रणजी ट्रॉफी में उनका योगदान ऐतिहासिक माना जाता है। विजय हजारे ने भारत की आजादी से पहले और बाद में देश की बल्लेबाजी को दुनिया के क्रिकेट के नक्शे पर लाने में बहुत योगदान दिया। 

विजय मर्चेंट के साथ मिलकर, उन्होंने भारतीय टीम को निखारा है। 11 मार्च 1915 को महाराष्ट्र में जन्मे विजय सैमुअल हजारे को महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज क्लैरी ग्रिमेट ने कोचिंग दी थी, जो उनके स्टांस में किसी भी बदलाव के खिलाफ थे।हजारे का सबसे सफल घरेलू सीजन 1943-44 में था, जब उन्होंने 1,423 रन बनाए। 

इस दौरान हजारे ने 248, 59, 309, 101, 223 और 87 रन की पारियां खेलीं। इसके बाद जून 1946 को उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला। हजारे ने उस दौर में टेस्ट पदार्पण किया, जब दूसरे विश्व युद्ध के कारण क्रिकेट रुक गया था। ऐसे में भारत में इस खेल को जिंदा रखने का श्रेय काफी हद तक विजय हजारे को जाता है।

1947-48 में ऑस्ट्रेलिया के पहले दौरे पर उन्होंने एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाकर सभी को चौंकाया था। दिसंबर 1951 में जब इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आई, तो विजय हजारे ने शानदार पारियां खेलते हुए अपनी छाप छोड़ी। 1948 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे से लेकर 1953 में पाकिस्तान के दौरे तक विजय हजारे का औसत 70 से ऊपर था। 

वह अपने फील्डर्स से बात करने के लिए 'साइन लैंग्वेज' का इस्तेमाल करते थे।विजय हजारे अपनी मीडियम-पेस लेग-कटर फेंकते समय लो राउंड-आर्म एक्शन के लिए मशहूर थे। उन्होंने भारत के लिए उस समय गेंदबाजी का भार संभाला, जब टीम में तेज गेंदबाजों की कमी थी। 1947-48 के एडिलेड टेस्ट में उन्होंने डॉन ब्रैडमैन को बोल्ड करते हुए सभी को हैरान कर दिया था।

विजय हजारे ने भारत की ओर से 30 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 52 पारियों में 47.65 की औसत के साथ 2,192 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 9 अर्धशतक निकले। उन्होंने बतौर गेंदबाज 20 विकेट हासिल किए।238 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में उन्होंने 58.38 की औसत के साथ 18,740 रन बनाए, जिसमें 60 शतक और 73 अर्धशतक शामिल थे। 

फर्स्ट क्लास करियर में विजय हजारे के नाम 595 विकेट थे। क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 1960 में विजय हजारे को 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया था। साल 1996 में उन्हें 'सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से नवाजा गया। 18 दिसंबर 2004 को इस दिग्गज क्रिकेटर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।विजय हजारे के सम्मान में उनके नाम पर घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आयोजित करता है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Vijay Hazare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD