Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आईपीएल 2026 नीलामी : केकेआर ने लुटाई सबसे ज्यादा रकम, मुंबई इंडियंस ने खर्चे सिर्फ 2.20 करोड़

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:18 IST

एतिहाद एरिना में मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में सभी 10 टीमों ने सभी 77 खाली स्लॉट भर लिए, जिसके लिए उन्होंने कुल 215.45 करोड़ रुपए खर्च किए। इस ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (63.85 करोड़ रुपए) ने सबसे ज्यादा रकम खर्च की, जबकि मुंबई इंडियंस (2.20 करोड़ रुपए) ने सबसे कम खर्चा किया। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ऑक्शन में 41 करोड रुपए खर्च किए। इस टीम ने प्रशांत वीर (14.20 करोड़ रुपए) और कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़ रुपए) जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। इनके अलावा सरफराज खान (75 लाख रुपए), मैथ्यू शॉर्ट (1.50 करोड़ रुपए), अमन खान (40 लाख रुपए), जैक एडवर्ड्स (1.60 करोड़ रुपए), जैक फॉल्क्स (75 लाख रुपए), अकील होसेन (2 करोड़ रुपए), राहुल चाहर (5.2 करोड़ रुपए) और मैट हेनरी (2 करोड़ रुपए) को टीम में शामिल किया। इस टीम के पर्स में 2.40 करोड़ रुपए बचे।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मिनी ऑक्शन में 21.45 करोड़ रुपए खर्च किए। दिल्ली ने डेविड मिलर (2 करोड़ रुपए), बेन डकेट (2 करोड़ रुपए), औकिब नबी (8.40 करोड़ रुपए), पथुम निसांका (4 करोड़ रुपए), साहिल पारख (30 लाख रुपए), लुंगी एनगिडी (2 करोड़ रुपए), काइल जैमीसन (2 करोड़ रुपए) और पृथ्वी शॉ (75 लाख रुपए) को अपने साथ शामिल किया है। टीम ने 35 लाख रुपए अपने पर्स में बचाए।

गुजरात टाइटंस ने इस ऑक्शन में कुल 10.90 करोड़ रुपए खर्च किए। इस फ्रेंचाइजी ने जेसन होल्डर (7 करोड़ रुपए) पर मोटी रकम खर्च की। इनके अलावा, टॉम बैंटन (2 करोड़ रुपए), अशोक शर्मा (90 लाख रुपए), पृथ्वी राज (30 लाख रुपए) और ल्यूक वुड (75 लाख रुपए) को अपने साथ जोड़ा। इस टीम के पर्स में 1.95 करोड़ रुपए बचे।कोलकाता नाइट राइडर्स ने 63.85 करोड़ रुपए खर्च किए। फ्रेंचाइजी ने कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। वह आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। 

इनके अलावा, राहुल त्रिपाठी (75 लाख रुपए), फिन एलन (2 करोड़), तेजस्वी सिंह (3 करोड़ रुपए), प्रशांत सोलंकी (30 लाख रुपए), मथीशा पथिराना (18 करोड़ रुपए), कार्तिक त्यागी (30 लाख रुपए), टिम सेफर्ट (1.50 करोड़ रुपए), कैमरून ग्रीन (25.20 करोड़ रुपए), सार्थक रंजन (30 लाख रुपए), दक्ष कामरा (30 लाख रुपए), रचिन रवींद्र (2 करोड़ रुपए), मुस्तफिजुर रहमान (9.20 करोड़ रुपए) और आकाश दीप (1 करोड़ रुपए) को टीम ने खरीदा है। 

शेष रकम 45 लाख रुपए।लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस नीलामी में 18.40 करोड़ रुपए खर्च किए। इस फ्रेंचाइजी ने क्षत रघुवंशी (2.2 करोड़ रुपए), मुकुल चौधरी (2.6 करोड़ रुपए), एनरिक नॉर्त्जे (2 करोड़ रुपए) नमन तिवारी (1 करोड़ रुपए), जोश इंग्लिस (8.60 करोड़ रुपए) और वानिंदु हसरंगा (2 करोड़ रुपए) को अपने साथ शामिल किया है। शेष रकम- 4.55 करोड़ रुपए।

मुंबई इंडियंस ने इस ऑक्शन में सबसे कम रुपए खर्च किए। मुंबई ने दानिश मालेवार (30 लाख रुपए), क्विंटन डी कॉक (1 करोड़ रुपए), अथर्व अंकोलेकर (30 लाख रुपए), मयंक रावत (30 लाख रुपए) और मोहम्मद इजहार (30 लाख रुपए) पर कुल 2.20 करोड़ रुपए खर्चे। शेष रकम- 55 लाख रुपए। पंजाब किंग्स ने इस नीलामी में 8 करोड़ रुपए खर्चे। इस टीम ने प्रवीण दुबे (30 लाख रुपए), विशाल निशाद (30 लाख रुपए), बेन द्वारशुइस (4.40 करोड़ रुपए) और कूपर कोनोली (3 करोड़ रुपए) को अपने साथ शामिल किया है। टीम के पास 3.50 करोड़ रुपए बचे।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 13.40 करोड़ रुपए खर्च किए। इस टीम ने एडम मिल्ने (2.40 करोड़ रुपए), यशराज पुंजा (30 लाख रुपए), विग्नेश पुथुर (30 लाख रुपए), अमन राव (30 लाख रुपए), रवि सिंह (95 लाख रुपए), रवि बिश्नोई (7.20 करोड़ रुपए), सुशांत मिश्रा (90 लाख रुपए), ब्रजेश शर्मा (30 लाख रुपए) और कुलदीप सेन (75 लाख रुपए) को खरीदा। शेष रकम- 2.65 करोड़ रुपए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस ऑक्शन में 16.15 करोड़ रुपए लुटाए। गत चैंपियन ने गेश यादव (5.20 करोड़ रुपए), विहान मल्होत्रा ​​(30 लाख रुपए), जॉर्डन कॉक्स (75 लाख रुपए), वेंकटेश अय्यर (7 करोड़ रुपए), सात्विक देसवाल (30 लाख रुपए), कनिष्क चौहान (30 लाख रुपए), जैकब डफी (2 करोड़ रुपए) और मंविक्की ओस्तवाल (30 लाख रुपए) को अपने साथ जोड़ा। शेष रकम- 25 लाख रुपए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस ऑक्शन में 20.05 करोड़ रुपए खर्च किए। फ्रेंचाइजी ने लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। इनके अलावा, सलिल अरोड़ा (1.50 करोड़ रुपए), जैक एडवर्ड्स (3 करोड़ रुपए), अमित कुमार (30 लाख रुपए), क्रैन्स फुलेट्रा (30 लाख रुपए), साकिब हुसैन (30 लाख रुपए), ओंकार तरमाले (30 लाख रुपए), प्रफुल्ल हिंज (30 लाख रुपए), शिवम मावी (75 लाख रुपए) और शिवांग कुमार (30 लाख रुपए) को अपने साथ शामिल किया है। शेष रकम- 5.45 करोड़ रुपए।

मंगलवार को नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सुर्खियों में आ गए। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा, जिसके साथ वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बने हैं। वहीं, भारत के प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे 'अनकैप्ड खिलाड़ी' बने। चेन्नई सुपर किंग्स ने इन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर 14.20-14.20 करोड़ रुपए खर्चे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD