Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

ग्रीक द्वीप के पास प्रवासियों से भरी नाव डूबी, 28 को बचाया गया, 3 लापता

Hadsa, Hadsa World
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एथेंस , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 14:01 IST

मंगलवार को तुर्की से अवैध तरीके से प्रवासियों को ले जा रही एक नाव ग्रीस के सामोस द्वीप के पास डूब गई। ग्रीक अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 3 लोग लापता बताए गए। सिंहुआ न्यूज एजेंसी को हेलेनिक कोस्ट गार्ड ने बताया कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, और ब्यूफोर्ट स्केल (हवा मापने का पैमाना) पर हवा की गति मापी गई जो काफी ज्यादा थी।

स्थानीय मीडिया आउटलेट सामोस टुडे ने कोस्ट गार्ड के हवाले से बताया कि, प्रवासियों को तटरेखा के पास तब पाया गया जब उनकी नाव चट्टानों से टकरा गई। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बच्चे को एयरलिफ्ट करके एथेंस ले जाया गया। हालांकि प्रवासियों की राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रीस यूरोपीय संघ में अवैध तरीके से जाने वाले प्रवासियों का प्रमुख प्रवेश द्वार रहा है। 2015 से अब तक लाखों लोग यहां पहुंचे हैं, लेकिन समुद्री यात्रा खतरनाक होने से सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं।यूरोपियन बॉर्डर एंड कोस्ट गार्ड एजेंसी (फ्रोंटेक्स) ने हाल ही में एक आंकड़ा जारी किया। इससे पता चला कि 2025 के पहले 11 महीनों में ईस्टर्न मेडिटेरेनियन रूट पर प्रवासी प्रवाह 2024 की तुलना में 30 प्रतिशत कम हुआ है, लेकिन ऐसी घटनाएं अभी भी हो रही हैं।

हाल ही में दिसंबर की शुरुआत में क्रेट द्वीप के पास एक अन्य नाव डूबने से 18 लोगों की मौत हुई थी। मानवाधिकार संगठन सुरक्षित मार्ग और बेहतर रेस्क्यू की मांग कर रहे हैं।फ्रोंटेक्स के अनुसार, इस साल इस रास्ते से लगभग 46,200 लोगों के आने की खबर दर्ज की गई है। सरकारी ब्रॉडकास्टर ईआरटी ने 8 दिसंबर को बताया कि पिछले इस पिछले हफ्ते ग्रीक द्वीप सामोस के पास एक तस्कर ने प्रवासियों को स्पीडबोट से कूदने को कहा और इसी दौरान 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई थी।

 

Tags: Hadsa , Hadsa World

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD