Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

तीसरा टी20 : 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए अर्शदीप सिंह, बताया कैसी मिली सफलता

Arshdeep Singh, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Batsman, Bowler, 3rd T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 17:04 IST

भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 4 ओवरों में महज 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। 

मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने कहा, "जब मैं मैदान पर आया, तो सब मुझसे कह रहे थे कि यह भी तुम्हारा होम ग्राउंड है। तो सबसे पहले मैंने उनसे कहा- 'नहीं, यह मेरा होम ग्राउंड नहीं है।' हमने बस बुनियादी बातों पर ध्यान दिया और अपनी स्किल्स पर भरोसा किया।" भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 101 रन से जीता था, जिसके बाद न्यू चंडीगढ़ में खेले गए अगले मुकाबले को 51 रन से गंवा दिया, लेकिन अब टीम इंडिया ने एक शानदार जीत दर्ज की है।

अर्शदीप सिंह ने कहा, "जब आप इस स्तर पर खेलते हैं, तो कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप वो चीजें नहीं कर पाते जो आप करना चाहते हैं। पिछला मैच एक खराब दिन था, इसलिए इस मैच में बेहतरीन बॉलिंग करके अच्छा लग रहा है। इस मुकाबले में मैंने बस गेंद को सही जगह पर पिच किया और विकेट से जितनी हो सके उतनी मदद लेने की कोशिश की। 

विकेट में थोड़ी मदद थी, मौसम भी ठंडा था, इसलिए यहां काफी स्विंग और सीम मिल रही थी। मैंने बस सही जगह पर बॉल डाली और उसका इनाम मिला। मेरी भतीजी यहां है, वह 10 महीने की है, मैं यह अवॉर्ड उसे समर्पित करना चाहता हूं।" रविवार को धर्मशाला में खेले गए इस मैच की बात करें, तो साउथ अफ्रीकी टीम महज 117 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 15.5 ओवरो में जीत दर्ज कर ली।

 

Tags: Arshdeep Singh , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Batsman , Bowler , 3rd T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD