Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति-एन्क्लेव में सिविल सेवा अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की

सी. पी. राधाकृष्णन ने सार्वजनिक सेवा में धैर्य, धर्म और जवाबदेही पर जोर दिया

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Indian Police Service, IPS, Indian Forest Service, IFoS, Haryana Institute of Public Administration, HIPA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 16:36 IST

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति एनक्लेव, नई दिल्ली में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) के अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की। ये अधिकारी हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (एचआईपीए) में विशेष फाउंडेशन कोर्स कर रहे हैं। भारत के "लौहपुरुष" सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए, उपराष्ट्रपति ने रियासतों के एकीकरण और अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। 

उन्होंने कहा कि जहाँ ओट्टो वॉन बिस्मार्क ने जर्मनी का एकीकरण किया, जहाँ लोग एक ही भाषा बोलते थे, वहीं सरदार पटेल ने एक ऐसे राष्ट्र के एकीकरण का कहीं अधिक जटिल कार्य किया, जहाँ भाषाई और सांस्कृतिक विविधता बहुत अधिक थी। उन्होंने कहा कि यह अद्वितीय उपलब्धि दुनिया के अन्य हिस्सों में किए गए ऐसे तुलना योग्य प्रयासों से कहीं आगे है।

उपराष्ट्रपति ने सक्षम अधिकारियों के चयन में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की भूमिका की सराहना की, साथ ही उन्होंने ऐसे प्रशिक्षण संस्थानों जैसे एचआईपीए की भी प्रशंसा की, जो सार्वजनिक सेवा के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। राष्ट्र विकसित भारत @2047 की ओर आगे बढ़ रहा है, उन्होंने अधिकारियों से भगवद गीता की भावना में अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने का आग्रह किया। 

उन्होंने उन्हें अपने कर्म पर ध्यान केंद्रित करने और हमेशा धर्म के पक्ष में खड़े रहने की सलाह दी। सार्वजनिक सेवा में जिम्मेदार और उत्तरदायी कार्य पर जोर देते हुए, उपराष्ट्रपति ने फाइलों और मामलों के समय पर निपटारे की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने दक्षता और सेवा अदायगी में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग पर बल दिया।

बातचीत के दौरान, उपराष्ट्रपति ने सार्वजनिक जीवन में धैर्य के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने श्री अटल बिहारी वाजपेयी, श्री एन. जी. रंगा, श्री एन. जी. गोरे जैसे सांसदों को याद किया और उल्लेख किया कि उनका सार्वजनिक समर्थन लंबे समय तक बना रहा, जिसकी शुरुआत उनके बहसों की गुणवत्ता से हुई थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के युग में, ऊंचे स्वर में कही गयी बातें अक्सर ध्यान आकर्षित करती हैं, लेकिन ऐसी लोकप्रियता आम तौर पर अस्थायी होती है।

उपराष्ट्रपति ने प्रभावी और मानवीय शासन के लिए धैर्य और दूसरों को ध्यान से सुनने को आवश्यक उपकरण बताया। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को सुनना, अक्सर समस्या का एक बड़ा हिस्सा हल कर देता है। अधिकारी प्रशिक्षुओं से प्रश्नों का उत्तर देते हुए, उपराष्ट्रपति ने निरंतर सीखने, धर्म के पालन और धैर्य के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर उपलब्ध जानकारी के अधिभार, झूठी जानकारी और नकारात्मक खबरों की चुनौती पर भी बात की। उन्होंने अधिकारियों को सकारात्मक और रचनात्मक गाथाओं को बढ़ावा देने की सलाह दी। उन्होंने ऑनलाइन सामग्री साझा करने से पहले सामाजिक जिम्मेदारी की आवश्यकता पर बल दिया और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए उचित कार्य की अपील की। इस बातचीत से युवा अधिकारियों को नेतृत्व, शासन और नैतिक सार्वजनिक सेवा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Indian Police Service , IPS , Indian Forest Service , IFoS , Haryana Institute of Public Administration , HIPA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD