Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मोहाली की दो लड़कियाँ भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में हुईं शामिल

अमन अरोड़ा ने महिला अधिकारियों को वायुसेना में उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दी बधाई

Military, Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute, AFPI, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 13 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 12:10 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लड़कियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, माई भागो आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट (एएफपीआई) फॉर गर्ल्स, एसएएस नगर (मोहाली) ने एक शानदार सफलता हासिल की है। इस संस्थान की दो पूर्व छात्राएँ—चरनप्रीत कौर और महक दहिया—भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में शामिल हुई हैं। दोनों छात्राओं ने आज एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल (हैदराबाद) से सफलतापूर्वक पास आउट होकर अपने संस्थान का नाम रोशन किया।

उन्हें प्रभावशाली पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया, जिसकी समीक्षा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम द्वारा की गई।फ्लाइंग ऑफिसर चरणप्रीत कौर के पिता स हरमिंदर सिंह बनवैत एक ड्राइवर हैं और कुराली, एस.ए.एस. नगर के निवासी हैं, जबकि फ्लाइंग ऑफिसर महक दहिया के पिता श्री अनिल कुमार दहिया एक सरकारी अध्यापक हैं और एस.ए.एस. नगर के निवासी हैं।

फ्लाइंग ऑफिसर चरनप्रीत कौर को प्रशासनिक शाखा में शामिल किया गया है, जबकि फ्लाइंग ऑफिसर महक दहिया को वायुसेना की लेखा शाखा में नियुक्त किया गया है। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने फ्लाइंग ऑफिसर चरनप्रीत कौर और महक दहिया को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पंजाब की अन्य लड़कियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा जुलाई 2023 में माई भागो एएफपीआई में लड़कियों के लिए एक एनडीए प्रिपरेटरी विंग भी स्थापित किया गया था, जिसका तीसरा बैच इस समय प्रशिक्षणाधीन है। यह भी उल्लेखनीय है कि एक नए ब्लॉक—जिसका नाम फील्ड मार्शल एसएचएफजे मानेकशॉ के नाम पर रखा गया है—का उद्घाटन नवंबर 2025 में किया गया था।

माई भागो एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) ने दोनों पूर्व छात्राओं के भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के सशस्त्र बलों में अधिक से अधिक लड़कियों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों को बल देगी। उन्होंने दोनों महिला अधिकारियों को भारतीय वायुसेना में उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

Tags: Military , Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute , AFPI , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD