Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आचार्य प्रमोद कृष्णम की नरेंद्र मोदी से मुलाकात

मंदिर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट सौंपी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Acharya Pramod Krishnam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 15:14 IST

कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने संसद के पीएम कक्ष में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की। इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट सौंपी। 

साथ ही विश्व की प्रथम कल्कि कथा और श्री कल्कि धाम का अंग-वस्त्रम भेंट किया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भारतीय संसद के पीएम कक्ष में आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट और विश्व की प्रथम 'कल्कि कथा' के प्रसाद एवं श्री कल्कि धाम का अंग-वस्त्रम भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।''

प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2024 में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया था। साथ ही उन्होंने श्री कल्कि धाम मंदिर के मॉडल का भी अनावरण किया था। इस धाम का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई संत, धर्मगुरु और कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे।

पीएम मोदी ने श्री कल्कि धाम के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि अभी कई अच्छे काम बाकी हैं, जिन्हें मेरे लिए छोड़ा गया है। जनता और संतों के आशीर्वाद से वह अधूरे कार्यों को पूरा करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर की वास्तुकला पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया था कि इस मंदिर में 10 गर्भगृह होंगे, जहां भगवान के सभी 10 अवतार विराजमान होंगे। 

पीएम मोदी ने बताया था कि इन 10 अवतारों के जरिए धर्मग्रंथों में मानव रूप सहित भगवान के सभी रूपों को प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी संतों को उनके मार्गदर्शन के लिए नमन किया और आचार्य प्रमोद कृष्णम का भी आभार व्यक्त किया था।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Acharya Pramod Krishnam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD