Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'अज्ञात और आधिकारिक विदेश यात्रा में फर्क', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Sudhanshu Trivedi, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 12:42 IST

कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरे की लिस्ट शेयर की गई है। कांग्रेस के इस पोस्ट को लेकर भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक प्रभाव, शक्ति और स्वीकार्यता बढ़ रही है। 

प्रधानमंत्री मोदी के इस विराट व्यक्तित्व और भारत के इस वैश्विक व्यापक प्रभाव को देखकर कांग्रेस पार्टी की निराशा और कुंठा निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा को लेकर हास्यास्पद और निंदनीय पोस्ट किया गया है। जो पार्टी इतने समय तक सत्ता में रही है, उसे पता होना चाहिए कि आधिकारिक विदेश यात्रा और अज्ञात विदेश यात्रा के बीच बड़ा अंतर है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जिस तरह विदेश में जाते हैं कि उनके सुरक्षाकर्मियों को भी इसकी जानकारी नहीं होती, जबकि प्रधानमंत्री आधिकारिक यात्रा पर जाते हैं। देश के काम से जाते हैं और हर क्षण की जानकारी होती है। उनकी यात्रा ऐसे समय में रखी जाती है कि अधिकतर समय सोने के लिए उपयोग हो सके।

उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछा कि राहुल गांधी के अलावा देश के कितने नेता प्रतिपक्ष इतनी बार विदेश यात्रा पर गए हैं। हर संसद के सत्र के बाद उनकी विदेश यात्रा होती है। उन्होंने पूछा कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कितनी बार विदेश जाते देखा? इससे पहले अधीर रंजन चौधरी नेता प्रतिपक्ष थे, वे कितनी बार विदेश गए?

उन्होंने पूछा कि डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में अरुण जेटली और सुषमा स्वराज कितनी बार विदेश यात्रा पर गईं? यहां तक कि सोनिया गांधी कितनी बार विदेश यात्रा पर जाती हैं? इनमें से कोई भी नेता प्रतिपक्ष विदेश में जाकर भारत के विरोधियों के साथ बैठकर देश का दुष्प्रचार करता हुआ कभी नजर नहीं आया।

 

Tags: Sudhanshu Trivedi , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD