Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने किया भ्रामरी प्राणायाम, योगा इंस्ट्रक्टर ने बताए फायदे

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 12:44 IST

क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का हर एपिसोड दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आता है, लेकिन हाल ही में प्रसारित एपिसोड थोड़ा अलग और खास रहा। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन इस बार योग करते हुए नजर आए। एपिसोड में राजस्थान के उदयपुर से आई योगा इंस्ट्रक्टर प्रतिमा सिंह हॉट सीट पर पहुंचीं। 

प्रतिमा ने अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करते हुए बताया कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मन का संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है। हमारे जीवन में छोटी-छोटी सांस लेने की आदतें भी हमें तनाव से दूर कर सकती हैं और मन को शांत कर सकती हैं। उनकी बातों को अमिताभ बच्चन और दर्शक ध्यान से सुनते दिखाई दिए।

बातचीत के दौरान प्रतिमा सिंह ने 'भ्रामरी प्राणायाम' के बारे में बताया, जो मन को तुरंत शांत करने के लिए जानी जाती है। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास को करने के लिए किसी खास तैयारी की जरूरत नहीं होती। बस आराम से बैठकर, आंखें बंद कर, गहरी सांस लेकर और सांस छोड़ते समय मधुमक्खी की तरह हल्की सी आवाज निकालनी होती है। 

यह तरीका बेहद सरल है, लेकिन इसके फायदे काफी हैं। प्रतिमा ने स्टूडियो में ही अमिताभ बच्चन और दर्शकों को इस तकनीक का अभ्यास करवाया। जैसे ही अमिताभ बच्चन ने आंखें बंद कर योग की मुद्रा अपनाई, पूरा सेट शांत हो गया और शो का माहौल एकदम बदल गया। यह हिस्सा एपिसोड की खास झलक बन गया।

प्रतिमा ने बताया कि भ्रामरी प्राणायाम रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से शामिल किया जा सकता है। यह अभ्यास मन को शांत करता है, तनाव कम करता है और सोच को साफ बनाता है। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में जहां हर कोई भागदौड़ में फंसा है, ऐसे छोटे-छोटे अभ्यास हमारे जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने में बहुत मदद कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने भी इस प्राणायाम की तारीफ की और कहा कि इस तरह के सरल अभ्यास लोगों के जीवन में काफी असर डाल सकते हैं।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD