Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हम चाहते हैं कि हर कोई निडर होकर बल्लेबाजी का लुत्फ उठाए : सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटक , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 12:32 IST

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के शुरुआती मुकाबले को 101 रन से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव चाहते हैं कि खिलाड़ी निडर होकर अपने खेल का लुत्फ उठाएं। मुकाबला जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मैंने टॉस के समय कहा था कि मैच जीतने का चांस फिफ्टी-फिफ्टी था, लेकिन हम पहले बल्लेबाजी करके बहुत खुश थे। 

48 पर 3 विकेट, और फिर वहां से 175 रन तक पहुंचना, जिस तरह से हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी की, तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी की, और आखिर में जितेश ने आकर अपना रोल निभाया, मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी था।" उन्होंने कहा, "जब आपके पास 7-8 बल्लेबाज हों, तो कभी 2-3 बल्लेबाजों का दिन नहीं होता, लेकिन बाकी 4 बल्लेबाज पारी को संभाल लेते हैं। 

इस मैच में उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया। शायद अगले मैच में कोई और इसे संभालेगा। टी20 क्रिकेट ऐसे ही चलता है, और हम चाहते हैं कि हर कोई निडर होकर खेलते हुए बल्लेबाजी का लुत्फ उठाए।" कप्तान ने गेंदबाजों की तारीफ में कहा, "टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है। मेरा मानना है कि अर्शदीप और बुमराह नई गेंद के साथ शुरुआत करने के लिए परफेक्ट गेंदबाज थे। 

जब साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, तो जिस तरह अर्शदीप और बुमराह ने नई गेंद से गेंदबाजी की, वे बेहतर विकल्प थे। हार्दिक चोट से वापस आए थे, ऐसे में उनका भी ध्यान रखना जरूरी था।" सूर्या ने खराब शुरुआत के बावजूद विशाल स्कोर तक पहुंचने के लिए बल्लेबाजों की सराहना करते हुए कहा, "पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रन पर 3 विकेट और फिर ओवर 7-15 तक लगभग 90-91 रन, और अंतिम पांच ओवर में 40-44 रन बनाकर 175 तक पहुंचना, यह वाकई सराहनीय था। जिस तरह हमने गेंदबाजी की और हमारे पास जितने विकल्प थे, उसे देखते हुए 175 काफी अच्छा स्कोर था।"

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD