Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संगरूर ज़िले के 49 पुलिस कर्मचारियों को डी.जी.पी. डिस्क, 2 को प्रशंसा पत्र, 233 को सीसी-1 प्रमाणपत्र और ₹3,49,500 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान

डी.आई.जी. पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चाहल ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

Kuldeep Singh Chahal, Patiala Range DIG, Police, Punjab Police, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 16:32 IST

पंजाब के डी.जी.पी. श्री गौरव यादव ने संगरूर ज़िले में विभिन्न पदों पर तैनात 49 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए डी.जी.पी. डिस्क प्रदान की है। आज पटियाला रेंज के डी.आई.जी. कुलदीप सिंह चाहल ने संगरूर पुलिस लाइन में आयोजित प्रभावशाली समारोह में इन पुलिस कर्मियों को डी.जी.पी. डिस्क लगाकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर 2 प्रशंसा पत्र, 233 सीसी-1 प्रमाणपत्र और ₹3,49,500 की नकद पुरस्कार राशि भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदान की गई। समारोह को संबोधित करते हुए डी.आई.जी. पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चाहल ने कहा कि पंजाब पुलिस देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस फोर्सों में से एक है।

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने हर संकट की घड़ी में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है और वर्तमान समय में नशे के ख़ात्मे की चुनौती को गंभीरता से लेते हुए एक बड़े अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के लिए पुलिस विभाग का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपना पूर्ण योगदान दे, ताकि इस बुराई को राज्य से पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

डी.आई.जी. चाहल ने डी.जी.पी. डिस्क, प्रशंसा पत्र, सीसी-1 प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्राप्त करने वाले संगरूर ज़िले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके उत्कृष्ट कार्य की पहचान है, बल्कि अन्य पुलिस कर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। 

उन्होंने एस.एस.पी. संगरूर, सरताज सिंह चाहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा लोगों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल ने जिला पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवंबर 2023 से अब तक संगरूर पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 23 तस्करों की कुल ₹3 करोड़ 93 लाख 60 हज़ार रुपये मूल्य की संपत्ति को फ्रीज़ करवाया है। 

उन्होंने बताया कि नशा-विरोधी अभियान के तहत बड़े स्तर पर नशा तस्करों की गिरफ्तारी और सप्लाई चेन को तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पहले भी सम्मानित किया जाता रहा है, आज भी यह सिलसिला जारी है और भविष्य में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह का मंच संचालन डी.एस.पी. सुखदेव सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर एस.पी. नवरीत सिंह विरक, एस.पी. राजेश छिब्बर सहित ज़िले के सभी डी.एस.पी. और एस.एच.ओ. उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Chahal , Patiala Range DIG , Police , Punjab Police , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD