Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारतीय सेना की ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल शामिल, हरित लॉजिस्टिक्स को लेकर बड़ा कदम

Military, Army, Indian Army
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 15:17 IST

भारतीय सेना ने अपनी ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल को शामिल किया है। सेना का यह कदम स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और सरकार की हरित पहलों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सेना के मुताबिक, उन्होंने सोमवार को औपचारिक रूप से अपनी ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल को शामिल कर लिया है।

इस ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में किया गया। यहां उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने बायो-डीजल की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर क्वार्टर मास्टर जनरल, डायरेक्टर जनरल सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट, भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक (मार्केटिंग) शुभंकर सेन भी उपस्थित रहे। 

यह कार्यक्रम आर्मी सर्विस कोर के 265वें कोर दिवस के साथ आयोजित किया गया, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया। यह पहल भारतीय सेना की पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ ईंधन विकल्पों को अपनाने की दिशा में एक ठोस शुरुआत है। इसका उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन को कम करना और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। 

सेना के अनुसार, बायो-डीजल को अपनाना राष्ट्रीय जैव-ईंधन नीति के अनुरूप है। यह सेना की लॉजिस्टिक्स और परिचालन प्रणालियों में हरित उपायों के एकीकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बता दें कि सशस्त्र बल पहले ही 1 दिसंबर से ई-20 पेट्रोल को अपनाकर हरित मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा चुके हैं।

अब बायो-डीजल का समावेश इस यात्रा को और गति प्रदान करेगा। उप सेना प्रमुख ने इस समारोह को संबोधित करते हुए इस पहल में सहयोग के लिए बीपीसीएल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास एक हरित एवं ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य के साझा दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भारतीय सेना की व्यापक गतिशीलता आवश्यकताओं को देखते हुए टिकाऊ ईंधन समाधान अपनाने से देश के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों में उल्लेखनीय योगदान होगा। 

भारतीय सेना का कहना है कि वे राष्ट्र निर्माण से जुड़ी पहलों में सदैव अग्रणी रहे हैं। बायो-डीजल को ईंधन आपूर्ति प्रणाली में शामिल करना पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और जिम्मेदार संसाधन प्रबंधन के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता को और सशक्त करता है। 

 

Tags: Military , Army , Indian Army

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD