Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नील गर्ग का जाखड़ पर पलटवार: अंसारी को पंजाब में कौन लाया था?

पंजाब दूसरा सबसे सुरक्षित राज्य, विरोधी झूठ बोलना बंद करें: नील गर्ग

Neel Garg, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 12:10 IST

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने विरोधी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए झूठे तथ्यों के आधार पर पंजाब को बदनाम कर रही हैं। नील गर्ग ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आज पंजाब देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में दूसरे नंबर पर है। 

उन्होंने कहा कि अगर अपराध की बात करें तो देश के सबसे ज्यादा अपराध वाले 10 राज्यों में से 8 भाजपा शासित हैं और 2 कांग्रेस शासित हैं। पॉक्सो मामलों का जिक्र करते हुए नील गर्ग ने कहा कि आज ही एक बड़े अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पहले तीन राज्यों में यूपी, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश आते हैं। 

उन्होंने सवाल किया कि फिर सवाल पंजाब से क्यों किए जा रहे हैं? क्या सच बोलने में शर्म आती है? नील गर्ग ने सुनील जाखड़ को सीधा सवाल करते हुए कहा कि जाखड़ साहब, आप उस समय कांग्रेस के प्रधान थे और पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी, तो अंसारी को पंजाब में कौन लेकर आया था? 

तब तो आपने एक शब्द नहीं बोला और आज पंजाब को बदनाम करने पर लगे हुए हैं। आप प्रवक्ता ने कहा कि जिस डाटा की बात की जा रही है, वह एनसीआरबी का डाटा है जो केंद्रीय एजेंसी तैयार करती है, न कि पंजाब सरकार या आम आदमी पार्टी। वही रिपोर्ट कहती है कि पंजाब सबसे सुरक्षित राज्यों में दूसरे नंबर पर आता है और देश के पहले 10 राज्य जहां सबसे ज्यादा अपराध है, उनमें ज्यादातर भाजपा शासित प्रदेश हैं।

नील गर्ग ने जाखड़ से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने के लिए पंजाब को बदनाम मत करो और कम से कम सच बोलने की हिम्मत रखो।

 

Tags: Neel Garg , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD