Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

3 वनडे मुकाबलों में 9 विकेट, 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए कुलदीप यादव

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Kuldeep Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 18:15 IST

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 20.78 की औसत के साथ 9 विकेट हासिल किए। वह इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कुलदीप यादव को 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड दिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने कहा, "दोस्तों, मुझे इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज को प्रस्तुत करने का सम्मान मिला है। 

मेरा मानना है कि ऐसी सीरीज में जहां हर किसी ने योगदान दिया है, हम अक्सर यह कहते हैं, लेकिन इस सीरीज में आप सभी ने तीनों मुकाबलों में योगदान दिया। एक ऐसी सीरीज में जहां अधिकतर मुकाबलों में बल्लेबाजी हावी रही, इस सीरीज के 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' कुलदीप यादव हैं।" इस अवॉर्ड को हासिल करने के बाद कुलदीप यादव ने कहा, "मेरी तरफ से कुछ खास नहीं है। 

विराट भाई और जैसू (यशस्वी जायसवाल) को बधाई, उन्होंने एक जबरदस्त पारी खेली।"कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए वनडे मैच में 68 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में 78 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। कुलदीप यादव ने सीरीज के अंतिम मुकाबले में 4 विकेट निकालकर भारत को 2-1 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई।

कुलदीप यादव अब तक भारत की तरफ से 117 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26.29 की औसत के साथ 191 विकेट हासिल किए हैं। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाई, जिसके बाद वनडे सीरीज को जीतकर हिसाब बराबर किया। अब दोनों देशों के बीच कटक (9 दिसंबर), न्यू चंडीगढ़ (11 दिसंबर), धर्मशाला (14 दिसंबर), लखनऊ (17 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) में पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Kuldeep Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD