Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एविएशन नेटवर्क तेजी से हो रहा सामान्य, परिचालन पूरी तरह से स्थिर होने तक सुधारात्मक उपाय जारी रहेंगे : राम मोहन नायडू

Kinjarapu Rammohan Naidu, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 18:10 IST

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने रविवार को कहा कि एविएशन नेटवर्क तेजी से हो रहा सामान्य हो रहा है और परिचालन पूरी तरह से स्थिर होने तक सुधारात्मक उपाय जारी रहेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की एक पोस्ट में कहा, " पिछले चार दिनों में एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए लगातार कई पक्षों से बातचीत की गई है और इसके साथ रियल-टाइम में स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।"

पोस्ट में आगे बताया गया, "सभी ऑपरेटरों, हवाईअड्डा निदेशकों, ग्राउंड-हैंडलिंग एजेंसियों और अन्य सभी पक्षकारों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की गई हैं।"  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑपरेटरों को फंसे हुए यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश शामिल है।

इंडिगो को रद्दीकरण के बारे में यात्रियों को समय पर सूचित करने और रद्द या अत्यधिक विलंबित उड़ानों के लिए आज रात 8:00 बजे तक सभी रिफंड पूरे करने का निर्देश दिया गया है। नागर विमानन मंत्रालय के मुताबिक, इंडिगो ने उड़ानों के रद्दीकरण के लिए अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि एयरलाइन को रद्दीकरण से प्रभावित यात्रा को पुनर्निर्धारित करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लगाने की अनुमति नहीं है। 

बयान में कहा गया कि यात्रियों की सक्रिय सहायता के लिए समर्पित सपोर्ट सेल बनाए गए हैं ताकि रिफंड और पुनः बुकिंग संबंधी समस्याओं का समाधान बिना किसी देरी या असुविधा के किया जा सके। इंडिगो की उड़ानों का संचालन शुक्रवार को 706 से बढ़कर शनिवार को 1,565 हो गया और रविवार के अंत तक इसके 1,650 तक पहुंचने की संभावना है। 

अन्य सभी घरेलू एयरलाइंस सुचारू रूप से और पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। साथ मंत्रालय ने इंडिगो को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह व्यवधानों के कारण यात्रियों से अलग किए गए सभी सामान का 48 घंटों के भीतर पता लगाकर उन्हें पहुंचा दे। पूरी प्रक्रिया के दौरान निरंतर संचार अनिवार्य है। 

 

Tags: Kinjarapu Rammohan Naidu , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD