Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुलदीप यादव का 'चौका', वनडे फॉर्मेट में रच दिया इतिहास

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, South Africa, Kuldeep Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 15:30 IST

भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव किसी एक टीम के विरुद्ध वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक '4 विकेट हॉल' हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। भारत ने शनिवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम को 270 रन पर रोक दिया। इस पारी में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। 

इस पारी के साथ कुलदीप यादव वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक '4 विकेट हॉल' हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। कुलदीप ने 11 मौकों पर यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में कुलदीप से आगे मोहम्मद शमी (16 बार) और अजीत अगरकर (12) हैं। यह कुलदीप यादव का साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पांचवां '4 विकेट हॉल' था, जो वनडे में किसी भी टीम के खिलाफ किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वाधिक '4 विकेट हॉल' का रिकॉर्ड है। 

जहीर खान जिम्बाब्वे के विरुद्ध और मोहम्मद शमी वेस्टइंडीज के खिलाफ चार-चार बार यह कारनामा कर चुके हैं। इस मुकाबले की बात करें, तो भारत ने लंबे वक्त बाद वनडे फॉर्मेट में टॉस जीता। मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। साउथ अफ्रीकी टीम ने पांचवीं गेंद पर ही रयान रिकेल्टन का विकेट गंवा दिया। 

रिकेल्टन अपना खाता तक नहीं खोल सके। यहां से कप्तान टेंबा बावुमा बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने क्विंटन डी कॉक के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 114 के स्कोर तक पहुंचाया। बावुमा ने 67 गेंदों में 5 चौकों के साथ 48 रन की पारी खेली। यहां से क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला। 

उन्होंने मैथ्यू ब्रीत्जके के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 54 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर को 168 रन तक पहुंचाया। ब्रीत्जके ने टीम के खाते में 24 रन का योगदान दिया, जबकि देवाल्ड ब्रेविस ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंदों में सर्वाधिक 106 रन बनाए। 

उनकी इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, केशव महाराज ने नाबाद 20 रन टीम के खाते में जोड़े। टीम इंडिया की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में यह मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज को अपने नाम करेगी।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , South Africa , Kuldeep Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD