Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे, लिस्ट में सिर्फ 4 भारतीय

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 15:23 IST

भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। रोहित शर्मा ने यह मुकाम साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शनिवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मैच में हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष भारतीय हैं, जिन्होंने 664 मुकाबलों की 782 पारियों में 48.52 की औसत के साथ 34,357 रन बनाए।

वहीं, विराट कोहली 52.46 की औसत के साथ अब तक 27,910 रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 504 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 45.57 की औसत के साथ 24,064 रन बनाए। रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 505 मैच खेले हैं, जिसमें 45 से ज्यादा की औसत के साथ 20 हजार रन पूरे किए। 

इस दौरान रोहित 1,900 से ज्यादा चौके और 600 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। इस मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 100+ रन की साझेदारी की। यह 35वीं बार है जब रोहित वनडे फॉर्मेट में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे हैं। 

इस लिस्ट में उनके आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 40 बार ऐसा किया है। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में 270 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ 106 रन बनाए। 

उनके अलावा कप्तान टेंबा बावुमा ने 67 गेंदों में 5 चौकों के साथ 48 रन बनाए। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में यह मैच जीतने वाली टीम सीरीज को 2-1 से अपने नाम करेगी।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD