Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अविका गौर ने पति मिलिंद चंदवानी संग तस्वीर की शेयर, खुद को बताया खुशनसीब

Avika Gor, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 13:13 IST

बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अविका गौर ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी की है। शुक्रवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में अविका और पति मिलिंद एक दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। 

तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "क्या प्यार करने के लिए वेलेंटाइन डे या एनीवर्सरी का इंतजार करना जरूरी है? नहीं ना। उन्होंने आगे लिखा, "मैं हर रोज सुबह मिलिंद को अपने पास देखती हूं, तो मन ही मन सोचती हूं कि मैं कितनी खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतना प्यार करने वाला लड़का मिला। मिलिंद, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।" 

अभिनेत्री की ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे उनकी तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अभिनेत्री पिछले कई समय से मिलिंद के साथ रिलेशन में थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। अविका को तो पहली ही मुलाकात से कनेक्शन महसूस हो गया था, लेकिन मिलिंद ने थोड़ा वक्त लिया। 

धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और कोरोना काल में दोनों ने अपने रिश्ते को एक पोस्ट के जरिए ऑफिशियल किया था। दोनों ने कुछ समय पहले ही कलर्स के रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा में शादी की थी, जिसमें दोनों के रिश्तेदार और कंटेस्टेंट भी शामिल हुए थे। मिलिंद चंदवानी 'रोडीज' के एक्स-कंटेस्टेंट रह चुके हैं और एक सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। 

अविका ने बालिका वधू में बाल कलाकार की भूमिका अदा कर घर-घर में खास पहचान बनाई थी। इसके अलावा, अभिनेत्री ने टेलीविजन शो 'ससुराल सिमर का' में भी काम किया है। अभिनेत्री ने हिंदी के अलावा, साउथ सिनेमा में भी रुख किया। वह तेलुगु क्राइम-थ्रिलर 'शंमुख' (2025) में नजर आ चुकी हैं।

 

Tags: Avika Gor , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD