Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस ; मोहिंदर भगत को झंडा लगा कर झंडा दिवस फंड संग्रह की शुरुआत की

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar, Armed Forces Flag Day
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 12:03 IST

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर हमारी सेनाओं द्वारा देश के लिए दी गई कुर्बानियों को याद करते हुए आज झंडा दिवस की औपचारिक शुरुआत पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत को झंडा लगा कर की गई। यहां जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय में स्थित फील्ड दफ्तर में जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी कमांडर बलविंदर सिंह विरक द्वारा कैबिनेट मंत्री को झंडा लगाया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह दिन शहीद सैनिकों के परिवारों और घायल हुए पूर्व सैनिकों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। झंडा दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत आम नागरिकों से एकत्र की गई राशि शहीदों के परिवारों और जरूरतमंद पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए उपयोग की जाती है। 

उन्होंने कहा कि हर नागरिक का फर्ज बनता है कि वह झंडा दिवस फंड में अधिक से अधिक योगदान दे। इस अवसर पर शहीद सैनिकों की कुर्बानियों को याद करते हुए श्री भगत ने कहा कि देश के बहादुर जवानों के बलिदानों का मूल्य कभी भी चुकाया नहीं जा सकता।

कैबिनेट मंत्री ने इस महान कार्य के लिए अधिक से अधिक दान देने की अपील करते हुए कहा कि यह फंड शहीदों के परिवारों, शारीरिक रूप से अक्षम हुए सैनिकों की भलाई जैसे नेक कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस मौके पर जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी कमांडर बलविंदर सिंह विरक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar , Armed Forces Flag Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD