Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विनय कुमार सक्सेना-रेखा गुप्ता बैठक में सख्त निर्देश, दिल्ली में धूल और कचरे पर शिकंजा, लापरवाही पर कार्रवाई

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, VK Saxena, Ashish Sood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 13:18 IST

दिल्ली के प्रदूषण नियंत्रण पर गुरुवार को लोकनिवास (राजनिवास) में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी विभागों को यह भी कहा गया कि वे लगातार समन्वित रूप से प्रयास करें ताकि प्रदूषण को और प्रभावी तरीके से लगातार नियंत्रण में रखा जा सके। 

इस बैठक में दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव राजीव वर्मा व संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में यह स्पष्ट निर्देश था कि राजधानी में धूल को हर हाल में नियंत्रित किया जाना जरूरी है। इसके लिए कई स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। बैठक में यह भी बात उभरी कि धूल के साथ-साथ कूड़े-मलबे के कारण भी प्रदूषण फैल रहा है। 

इसके निदान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए कि वे सड़कों पर सफाई आदि के लिए अधिक मेहनत करें। डीडीए अधिकारियों को भी कहा गया कि वे राजधानी के विभिन्न इलाकों में खाली पड़ी अपनी भूमि से कूड़ा और मलबा पूरी तरह से हटाएं और यह भी सुनिश्चित करें कि वहां दोबारा से मलबा या कूड़ा न डाला जाए।

एमसीडी अफसरों को भी कहा गया कि वे पूरी दिल्ली में सघन सफाई अभियान चलाएं, साथ ही अन्य साधनों से धूल को खत्म करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पिछली सरकार ने गंभीरता दिखाई होती तो दिल्ली को आज प्रदूषण का संकट न झेलना होता। पूर्व सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में न तो सड़कें बनाईं और न ही मरम्मत करवाई, जिसके चलते सड़कों पर धूल गंभीर समस्या बनी हुई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर किसी भी विभाग या संबंधित अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने जिलों के डीएम को यह निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं अपने क्षेत्र में सफाई व प्रदूषण नियंत्रण को लेकर किए जा रहे उपायों व कार्यों का निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री के अनुसार, डीएम को लापरवाही बरतने वाले सरकारी कर्मियों की एसीआर भी लिखने के अधिकार दिए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक अलग से रिव्यू कमेटी भी बनाई गई है जो हर रोज प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा करेगी और उसके बाद आदेश या सलाह देगी। इस आदेश को मानना हर विभाग के लिए बाध्य होगा। मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि हमारा लक्ष्य प्रदूषण नियंत्रण का स्थायी समाधान करना है ताकि वर्तमान के अलावा भविष्य में भी आम जन को परेशानी का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने कहा कि इस प्रतिबद्धता के चलते आईटीओ क्षेत्र में मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को इसका निरीक्षण किया। मिस्ट स्प्रे सिस्टम के पायलट प्रयोगों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब दिल्ली की सभी सड़कों के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। फिलहाल, इन्हें हॉट स्पॉट पर लगाया जा रहा है, ताकि वहां प्रदूषण को समाप्त किया जा सके।

मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार ने डीपीसीसी अधिकारियों को आदेश दिए कि प्रदूषण में लापरवाही और साफ-सफाई को लेकर कोताही बरतने वाले सरकारी विभागों के खिलाफ चालान काटा जाए। इसके अलावा, बिना इजाजत रोड कटिंग करने और उसे न भरने वाले सरकारी संस्थानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि इस कोताही के लिए विभाग के प्रमुख को जिम्मेदार माना जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी एजेंसी को बख्शा नहीं जाएगा, न सरकारी और न ही निजी एजेंसियों को। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदूषण नियंत्रण की जनभागीदारी भी जरूरी है।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , VK Saxena , Ashish Sood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD