Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नीतीश कुमार ने विधानसभा में बिहार के विकास का किया दावा, पीएम मोदी के सहयोग के लिए किया नमन

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 04 Dec 2025

Last updated on: Dec 04, 2025, 18:29 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेश में एनडीए सरकार में किए गए कार्यों का ब्यौरा और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा रखते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में काफी कार्य किए गए हैं। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने इसके लिए सभी सदस्यों को हाथ उठाकर पीएम मोदी को नमन करने का आग्रह किया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ऐसा ही किया, लेकिन विपक्ष शांत रहा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, "बिहार में सबके लिए काम किया है, आपके लिए भी काम किया है। सब लोग नमन कीजिए।" 

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि बिहार की जनता ने हालिया विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एनडीए को भारी बहुमत से विजय दिलाई। उन्होंने इसके लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि बिहार में विकास, शांति और भाईचारे की जीत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार ने भी बड़ा सहयोग किया है। केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोशी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गई है। 

उन्होंने पिछले 20 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तीकरण क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में विकास को लेकर कहा कि 2008 में कृषि रोड मैप बनाकर काम किया जा रहा है। मछली का उत्पादन ढाई गुना से अधिक हो गया है। मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। मुख्यमंत्री ने महिला रोजगार योजना शुरू की है, जिसमें एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें सरकार के विकास कार्यों का स्पष्ट और सटीक उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि अभिभाषण में जो बातें कही गई हैं, वे जमीनी हकीकत को दर्शाती हैं। सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ बिहार को आगे ले जाने की दिशा में काम कर रही है और आगे बिहार तेजी से विकास करेगा।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD