Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

'प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान', सोनिया गांधी बोलीं- कदम उठाए सरकार

Sonia Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Mallikarjun Kharge
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Dec 2025

Last updated on: Dec 04, 2025, 18:08 IST

'इंडिया' गठबंधन के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि जानलेवा हो चुका प्रदूषण लोगों की जान का दुश्मन बन रहा है, लेकिन सरकार को फर्क नहीं पड़ रहा। प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, एनसीपी-एसपी की नेता सुप्रिया सुले और टीएमसी के कल्याण बनर्जी समेत विपक्ष के तमाम सांसद शामिल थे। 

मास्क पहनकर आए सांसदों ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की। सोनिया गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वो प्रदूषण के खिलाफ कुछ करे।" कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दिल्ली में बच्चे और बुजुर्ग सांस नहीं ले पा रहे हैं। 

हर साल हालात बिगड़ते हैं, लेकिन सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, सिर्फ बयानबाजी करती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रदूषण के खिलाफ कदम उठाए, हम सभी साथ खड़े हैं। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, "प्रदूषण का मुख्य कारण दिल्ली की धूल है। 2014 में आपने लोगों से वादा किया था कि आप उन्हें एयर पॉल्यूशन से मुक्ति दिलाएंगे। 

अब हम आपको वह वादा याद दिला रहे हैं। समाधान के बारे में बात करें और चुनाव मोड से बाहर निकलें।" कांग्रेस के सांसद अजय माकन ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण एक खतरनाक स्थिति में है। केंद्र और दिल्ली में एक ही पार्टी की सरकार है। सच्चाई ये है कि पिछले 10 साल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कोई सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि जब 15 साल पहले हमारी सरकार पावर में थी, तो हमने पूरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बदल दिया था और दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए 6 हजार सीएनजी बसें शुरू की थीं। तब से कोई नई बसें नहीं जोड़ी गई हैं। जब तक कंस्ट्रक्शन को रेगुलेट नहीं किया जाएगा, दिल्ली में पॉल्यूशन कम नहीं होगा।

 

Tags: Sonia Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Mallikarjun Kharge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD