Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

हर्षित राणा को आईसीसी ने लगाई फटकार, रांची वनडे से जुड़ा है मामला

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Harshit Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 18:06 IST

आईसीसी ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे में कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाते हुए फटकार लगाई है। राणा को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। ये आर्टिकल अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसकी बेइज्जती करने वाली भाषा, हरकत या इशारे करने से जुड़ा है।

दक्षिण अफ्रीका की पारी के 22वें ओवर में हर्षित राणा ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया था। आईसीसी का मानना है कि राणा की इस प्रतिक्रिया से बल्लेबाज की तरफ से भी आक्रामक प्रतिक्रिया आती जिससे मामला बढ़ सकता था। राणा को एक डिमेरिट अंक दिया गया।

पिछले 24 महीनों में राणा की यह पहली गलती थी, और उन्होंने इसे मान लिया, और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रिची रिचर्डसन द्वारा सुझाई गई सजा को मान लिया। आईसीसी ने अपने एक बयान में कहा, "राणा ने गलती मान ली और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रिची रिचर्डसन द्वारा सुझाई गई सजा को मान लिया। 

इसलिए किसी आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।" राणा पर आरोप ऑन-फील्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, थर्ड अंपायर रॉड टकर, और फोर्थ अंपायर रोहन पंडित ने लगाए थे। लेवल 1 के उल्लंघन में कम से कम ऑफिशियल फटकार, ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना, और एक या दो डिमेरिट अंक मिलते हैं।

रांची में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई और 17 रन से मैच हार गई। राणा ने 10 ओवर में 65 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Harshit Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD