Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

जे. पी. नड्डा ने टीबी मुक्त भारत अभियान में हुई प्रगति पर सांसदों को संबोधित किया

श्री नड्डा ने सांसदों से अभियान की निगरानी, ​​जागरूकता सृजन और सामुदायिक जुड़ाव में सहयोग का आग्रह किया

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Pankaj Chaudhury, B L Verma, Jitin Prasada, Kirti Vardhan Singh, TB Mukt Bharat Abhiyaan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 15:37 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज विस्तारित संसद भवन एनेक्सी (ईपीएचए) सभागार में विभिन्न दलों के सांसदों को टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में जागरूक किया। उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी एल वर्मा; वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी; ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान; वाणिज्य एवं उद्योग और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद और विदेश, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह भी शामिल हुए।

आज सांसद संवाद श्रृंखला की पहली बैठक हुई, जो उत्तर प्रदेश के सांसदों पर केन्द्रित थी। प्रदेश के सांसदों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और इस अभियान को आगे बढ़ाने तथा अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सामुदायिक स्‍तर पर लोगों को जोड़ने के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सांसदों को अभियान के उद्देश्यों, इसकी प्रमुख गतिविधियों और अभियान के समर्थन में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया।

श्री नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सांसदों की महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सांसदों से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अभियान की निगरानी करने, जागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी से जुड़े कलंक को कम करने तथा समुदाय को अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

श्री नड्डा ने बताया कि देश में टीबी की बीमारी के मामले (प्रत्येक वर्ष सामने आने वाले नए मामले) में 21 प्रतिशत की कमी आई है, यह 2015 में प्रति लाख जनसंख्या पर 237 से घटकर 2024 में प्रति लाख जनसंख्या पर 187 हो गई है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2025 के अनुसार, वैश्विक स्तर पर आई 12 प्रतिशत की गिरावट से लगभग दोगुनी है। 

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, भारत में टीबी मृत्यु दर 2015 में प्रति लाख जनसंख्या पर 28 से घटकर 2024 में प्रति लाख जनसंख्या पर 21 हो गई है, जो टीबी के कारण होने वाली मौतों को कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है। सांसदों को पिछले दस वर्षों में शुरू किए गए कई नए उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इनमें एआई-सक्षम हैंड-हेल्ड चेस्ट एक्स-रे मशीन और ट्रूनेट मशीन जैसी नई प्रौद्योगिकियों का तेजी से उपयोग, अधिक प्रभावी लघु उपचार पद्धति को अपनाना, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नेटवर्क के माध्यम से टीबी देखभाल का विकेंद्रीकरण, सामुदायिक सहभागिता आदि शामिल हैं। 

श्री नड्डा ने टीबी उन्मूलन प्रयासों की सफलता के लिए जमीनी स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा जागरूकता पैदा करने के महत्व पर ध्यान दिलाया और सांसदों को इन प्रयासों में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि इसे एक जन आंदोलन बनाया जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने देश में टीबी की बीमारी को कम करने के लिए इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अपर सचिव एवं मिशन निदेशक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के टीबी उन्मूलन अभियान का अवलोकन प्रस्तुत किया।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Pankaj Chaudhury , B L Verma , Jitin Prasada , Kirti Vardhan Singh , TB Mukt Bharat Abhiyaan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD