Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तेजस्वी यादव ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को दी बधाई, जताई विपक्ष के ज्यादा संरक्षण की उम्मीद

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 17:57 IST

बिहार विधानसभा में मंगलवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार के सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने संसदीय लोकतंत्र की गरिमा और विपक्ष की सजग भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने सदन में अपने संबोधन के दौरान कहा कि अध्यक्ष का अनुभव उनकी राजनीतिक परिपक्वता और जनसरोकार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि हम यहां केवल रस्म अदायगी के लिए नहीं, बल्कि बिहार को अव्वल राज्य बनाने के संकल्प के साथ आए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को ज्ञान और मोक्ष की धरती (गया) से आने का स्मरण कराते हुए कहा कि आसन से उम्मीद है कि वह नियमावली के तहत निष्पक्ष होकर चलेंगे। सत्ता पक्ष तो संख्या बल में है, इसलिए आसन को विपक्ष के संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि लोकतंत्र का संतुलन बना रहे।

उन्होंने दो टूक कहा कि विपक्ष सरकार का ही अंग होता है। हमारा किसी से व्यक्तिगत विद्वेष या दुश्मनी नहीं है, लेकिन अगर सरकार जनहित से भटकेगी या कोई गलती करेगी, तो विपक्ष उसे आईना दिखाने का काम पूरी मजबूती से करेगा। सदन में अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हमारा एक ही उद्देश्य है-नया बिहार बनाना। ऐसा बिहार जो बेरोजगारी, पलायन और गरीबी से मुक्त हो। 

बिहार के विकास के लिए विपक्ष हर सकारात्मक कदम पर सहयोग करेगा, लेकिन जनता के हक की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की भी कामना की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन एक जिम्मेदार और धारदार विपक्ष की भूमिका निभाएगा। इससे पहले भाजपा के नेता और गया सदर के विधायक प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। 

अध्यक्ष निर्वाचन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नव नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार को आसन तक पहुंचाया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वसम्मति से प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार लंबे समय से इस विधानसभा के सदस्य हैं। वे काफी अनुभवी हैं।मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से खड़े होकर शुभकामना देने का भी आग्रह किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने खड़े होकर अध्यक्ष को बधाई दी।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD