Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में किया सरस आजीविका फूड फेस्टिवल का शुभारंभ

लखपति दीदियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे अनंत शक्तियों की भंडार है : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Annpurna Devi, Saras Aajeevika Food Festival 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 15:07 IST

केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मार्ग, निजामुद्दीन पर आयोजित सरस आजीविका फूड फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी भी उपस्थित थी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा है कि लखपति बहनों ने तो यह सिद्ध कर दिया है कि वो अनंत शक्तियों की भंडार हैं, सचमुच में बहनों ने अपनी कर्मठता से प्रगति, विकास और समृद्धि की एक नई गाथा लिखी है। आज लखपति दीदियां 25 राज्यों से आई हैं और उनमें से कई दीदियां ऐसी हैं, जो अपने गुणों, मेहनत और परिश्रम की वजह से आज पूरे देश को रास्ता दिखा रही हैं। 

लखपति दीदियों का, देश की राजधानी दिल्ली में हृदय से स्वागत, अभिनंदन करते हुए श्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का बहनों के विकास का संकल्प है और उनके संकल्प की सिद्धि के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय इस दिशा में लगातार काम कर रहा है कि कोई दीदी गरीब क्यों रहे, हाथ क्यों फैलाए, आंसू क्यों बहाए, बल्कि अपने हुनर और परिश्रम के बल पर आगे बढ़े। 

श्री शिवराज सिंह ने कहा कि अद्भुत है अपना देश, अलग भाषा, अलग वेश, फिर भी अपना एक देश और देश के अलग-अलग प्रांतों से आई दीदियां, इनकी आँखों में विश्वास की चमक है आत्मविश्वास से भरी हुई अपने परिश्रम और हुनर के बल पर यह समृद्धि का आसमान छूने निकली हैं। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि सरस फूड फेस्टिवल में हर प्रांत के व्यंजन मिलेंगे। स्वाद, स्वावलंबन और स्वदेशी सब एक ही जगह है। 

भारत की संस्कृति का रंग हमारे भोजन में मिलता है, इतने प्रकार का भोजन कहां है, ऐसे स्वाद कहां हैं। भारत के व्यंजनों में केवल स्वाद नहीं है, इनमें सचमुच में माँ की सीख है, दादी की रीत है और मिट्टी की स्मृतियां भी हैं और इसलिए सरस फूड फेस्टिवल में आने का निमंत्रण मैं सबको देता हूं।जो बात इस जगह है कहीं पर नहीं हैं क्योंकि यहां दीदियों के बनाए हुए व्यंजन हैं।

महिला सशक्तिकरण और आजीविका का मंच

सरस आजीविका फूड फेस्टिवल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, विशेष रूप से सैकड़ों लखपति दीदियों को बाजार और पहचान देने वाला मजबूत मंच बना है। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर देना और अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना है। 

देश के 25 राज्यों के व्यंजन, 9 दिसंबर तक फेस्टिवल खुला

फूड फेस्टिवल में 25 राज्यों से आई महिलाएं 62 स्टॉलों के माध्यम से 500 से अधिक पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन परोस रही हैं। यह फेस्टिवल 9 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 11.30 बजे से रात 9.30 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

भारतीय संस्कृति और खान-पान की झलक

हिमाचली सीडडू, उत्तराखंड की तंदूर चाय, जम्मू-कश्मीर का कलारी कुल्चा, हैदराबादी दम बिरयानी, नॉर्थ ईस्टर्न मोमो, बंगाली फ्राइड मछली, राजस्थान की कैर सागरी, गट्टे की सब्ज़ी, बाजरे की रोटी, बंगाल की हिलसा फिश करी, तेलंगाना का चिकन, केरल की मालाबार बिरयानी, बिहार का लिट्टी-चोखा और पंजाब का सरसों का साग-मक्के की रोटी जैसे अनेक व्यंजन आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं। फेस्टिवल में हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, गुजरात सहित कई राज्यों की भागीदारी से देश की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता की झलक मिल रही है।

ग्रामीण उत्पादों व सामाजिक ताने-बाने से रूबरू होने का अवसर

फूड स्टॉलों के साथ-साथ प्राकृतिक व ग्रामीण उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से आगंतुक गांवों की आर्थिक व सामाजिक धारा से परिचित हो रहे हैं। फेस्टिवल ग्रामीण भारत की समृद्ध परंपराओं, आत्मनिर्भरता और महिला नेतृत्व वाली आजीविका मॉडल को सामने लाने वाला प्रभावी माध्यम बन गया है।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Annpurna Devi , Saras Aajeevika Food Festival 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD