Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हांगकांग अग्निकांड में मौत का आंकड़ा 146 तक पहुंचा, 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता

Hadsa, Hadsa World, Hong Kong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 18:09 IST

हांगकांग में हुई भीषण अग्निकांड में मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 146 हो गई। हांगकांग में हुआ यह अग्निकांड दशकों में सबसे भयावह था। घटना के पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। अभी भी लगभग 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। 

इस मामले में पुलिस ने कहा कि आपदा पीड़ित पहचान इकाई (डिजास्टर विक्टिम आइडेंटिफिकेशन यूनिट) ने हांगकांग के उत्तरी ताइपो जिले में आठ-ब्लॉक वाले बड़े कॉम्प्लेक्स 'वांग फुक कोर्ट' के तीन और टावरों में जांच अभियान को तेज किया, जिसके बाद और लाशें बरामद हुईं। चीफ सुपरिटेंडेंट त्सांग शुक-यिन ने मीडिया को जानकारी दी कि "शाम 4:00 बजे तक, मरने वालों की संख्या 146 थी। 

अभी और मौतों का पता चल सकता है।" चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने 29 नवंबर को राष्ट्रीय झंडे को आधा झुकाकर अग्निकांड में मरने वाले लोगों के प्रति शोक जताया। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख ली का चिउ जॉन, सीपीसी की केंद्रीय समिति के हांगकांग और मकाओ कार्यालय और राज्य परिषद के हांगकांग और मकाओ कार्यालय के अधिकारी श्यू छिफांग समेत कई अन्य अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया।

वहीं, हांगकांग में केंद्रीय सरकार के संपर्क कार्यालय ने भी भयावह अग्निकांड में मृतकों और मारे गए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय झंडे को आधा झुकाकर शोक जताया। हांगकांग के न्यू टेरिटरीज के ताइपो जिले में 26 नवंबर को दोपहर बाद भीषण आग लगी थी। इससे पहले फायर सेवा विभाग को बुधवार को स्थानीय समय के हिसाब से दोपहर करीब 2:51 बजे हादसे की जानकारी दी गई थी। 

भयंकर आग की वजह से विभाग ने स्थानीय समयानुसार शाम 6:22 बजे अलर्ट को नंबर 5 अलार्म फायर तक बढ़ा दिया। जहां पर आग लगी है, वह रिहायशी इलाका है। वांग फुक कोर्ट में आठ रेजिडेंशियल इमारतें हैं, और आग ने सात को अपनी चपेट में लिया था। इसके बाद हांगकांग हॉस्पिटल अथॉरिटी ने मेजर इंसिडेंट कंट्रोल सेंटर को सक्रिय कर दिया। इससे पहले एजुकेशन ब्यूरो ने प्रभावित छात्रों को सही मदद देने के लिए एजुकेशनल साइकोलॉजिस्ट और संबंधित स्टाफ को अस्थायी आश्रय घरों में भेजा है। 

 

Tags: Hadsa , Hadsa World , Hong Kong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD