Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के छह कैडेटों ने एन.डी.ए. से स्नातक की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 30 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 16:47 IST

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के छह कैडेटों ने नेशनल डिफेंस अकादमी (एन.डी.ए.), खड़कवासला (पुणे) से स्नातक की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। चीफ़ ऑफ़ नेवल स्टाफ़ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया, जो भारतीय सशस्त्र बलों में अपने करियर की शुरुआत करने वाले इन युवा अधिकारियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण था।

तीन वर्षों की कठोर प्रशिक्षण अवधि के बाद कैडेट गुरकरन सिंह (मोहाली), हरमनवीर सिंह (श्री मुक्तसर साहिब), अर्जुन सिंह तूर (लुधियाना), रिदम महाजन (पठानकोट), अक्षांश अग्रवाल (श्री फतेगढ़ साहिब) और गुरजोत सिंह (संगरूर) अब विभिन्न सर्विस ट्रेनिंग अकादमियों में जाएंगे, जहाँ एक वर्ष के भीतर उनके कमीशंड अधिकारी बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। उल्लेखनीय है कि इन कैडेटों ने कोविड-19 महामारी के दौरान महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

पंजाब के रोज़गार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कैडेटों को बधाई देते हुए उन्हें और अधिक मेहनत के लिए प्रेरित किया और कहा कि ये युवा पंजाब का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने संस्थान के उत्कृष्ट परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था इन युवा अधिकारियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने कैडेटों को बधाई देते हुए बताया कि 15 कैडेट दिसंबर 2025 में आरंभ होने वाले कोर्सों के लिए एन.डी.ए. तथा अन्य प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल होने हेतु कॉल-अप लेटर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जबकि 47 कैडेट शीघ्र ही अपना सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू देंगे। उन्होंने कहा कि कैडेटों की उपलब्धियाँ संस्था और पंजाब का गौरव बढ़ाती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान में नए कोर्स में प्रवेश के लिए 15 दिसंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD