Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रूपनगर के किसान की बेटी ने एयर फोर्स अकादमी की मेरिट सूची में देश भर में पहला रैंक हासिल किया

माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की दो कैडेट एनडीए और एएफए में शामिल

Military, Air Force, Indian Air Force, Armed Forces Preparatory Institute, AFPI, Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute, Mai Bhago AFPI, Mehakpreet Kaur, Komalpreet Kaur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 09:48 IST

माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) फॉर गर्ल्स, मोहाली की दो महिला कैडेटों ने दृढ़ता और साहस का शानदार प्रदर्शन किया है। महिला कैडेट महकप्रीत कौर ने एयर फोर्स अकादमी की मेरिट लिस्ट में देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि महिला कैडेट कोमलप्रीत कौर ने प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए), खड़कवासला में दाखिले के लिए देश भर में 18वां रैंक हासिल किया है।

संस्था के सिद्धांत ‘शुभ कर्मन ते कबहूं न टरों’ पर खरा उतरते हुए इन कैडेटों ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दोनों महिला कैडेट साधारण पृष्ठभूमि से संबंधित हैं। महकप्रीत कौर रूपनगर के गांव पपराली की किसान श्री अमरजीत सिंह और रूपिंदर कौर की बेटी हैं, जबकि कोमलप्रीत कौर अमृतसर के गांव शहूरा की गुरमीत सिंह और बलजीत कौर की बेटी हैं।

कोमलप्रीत कौर के पिता भारतीय सेना में हवलदार हैं। दोनों महिला कैडेटों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि उनकी सफलता एक नए, महत्वाकांक्षी पंजाब के दृष्टिकोण को दर्शाती है। महकप्रीत और कोमलप्रीत ने न सिर्फ भारत की सबसे कठिन रक्षा परीक्षाएं पास की हैं, बल्कि उन्होंने छोटे कस्बों और गांवों से आने वाली पंजाब की हर बेटी में अपने सपनों को साकार करने का नया जोश भर दिया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2023 में माई भागो एएफपीआई में लड़कियों के लिए एक एनडीए प्रिपरेटरी विंग भी स्थापित किया गया था। इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए माई भागो एएफपीआई के डायरेक्टर मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने कहा कि रक्षा सेवाओं में महिलाओं के लिए न- मात्र पदों के विरुद्ध ऑल इंडिया रैंक हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है।

महकप्रीत और कोमलप्रीत की इस सफलता ने सशस्त्र बलों में राज्य की अन्य लड़कियों को भेजने संबंधी राज्य सरकार के प्रयासों को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने दोनों कैडेटों को देश की सेवा में सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

Tags: Military , Air Force , Indian Air Force , Armed Forces Preparatory Institute , AFPI , Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute , Mai Bhago AFPI , Mehakpreet Kaur , Komalpreet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD