Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब राज्य अंतर-विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 30 नवंबर से अमृतसर में : चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी

पहली बार विरासती गत्तका को भी चार दिवसीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया

Parminder Singh Goldy, SAS Nagar, Mohali, SAS Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 12:52 IST

पंजाब सरकार की ओर से पंजाब राज्य अंतर-विश्वविद्यालय युवा मेला गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें राज्यभर की 32 विश्वविद्यालयों से 2500 से अधिक विद्यार्थी सांस्कृतिक, कला, गायन, नृत्य आदि की विभिन्न उत्साहपूर्ण प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने यह जानकारी आज यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान साझा की। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब के युवा सेवाएं विभाग के उप निदेशक कुलविंदर सिंह तथा बोर्ड के सदस्य संजीव चौधरी और नवलदीप सिंह भी उपस्थित थे।उन्होंने बताया कि इस यूथ फेस्टिवल में कुल 51 प्रकार की सांस्कृतिक, संगीतक एवं कलात्मक गतिविधियाँ शामिल की गई हैं। इस राज्य-स्तरीय महोत्सव में पहली बार सिख युद्धकला ‘गत्तका’ को भी शामिल किया गया है। 

विभिन्न विश्वविद्यालयों की गत्तका टीमें यहां अपने युद्धकौशल का प्रदर्शन करेंगी, जिससे इस वार्षिक मेले में एक महत्वपूर्ण और गौरवशाली नया अध्याय जुड़ गया है।चेयरमैन गोल्डी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा युवाओं के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गई हैं तथा अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। इसके अलावा, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ जैसे कार्यक्रम राज्यभर में आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस वार्षिक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी तालमेल को मजबूत करना, राज्य की कलात्मक, संगीतक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन करना और नई पीढ़ी को ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण धरोहर से जोड़ना है। उप निदेशक कुलविंदर सिंह ने बताया कि इस मेले के दौरान राज्य की सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों के 2500 से अधिक विद्यार्थी साहित्य, संस्कृति, रंगमंच, संगीत, नृत्य और ललित कलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

 

Tags: Parminder Singh Goldy , SAS Nagar , Mohali , SAS Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD