Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अधिकारी आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 28 Nov 2025

Last updated on: Nov 29, 2025, 15:40 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अधिकारियों का यह प्रयास रहे कि आमजन की समस्याओं का निपटान प्राथमिकता से हो, ताकि उन्हें समाधान के लिए कहीं और जाना ही ना पडे़। कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज सिरसा में जिला लोकसपंर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आमजन की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। 

बैठक में 17 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें 11 शिकायतों को लंबित रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। गांव कालुआना में पेड़ कटाई मामले की सुनवाई के दौरान मंत्री अनिल विज ने जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश देते हुए रिपोर्ट सबमिट करने के आदेश दिए। 

कालुआना ग्रामवासियों की शिकायत थी कि वन भूमि में हरे पेड़ों की कटाई की गई है। मंत्री ने पेडों की कटाई की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करते हुए आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एक अन्य शिकायत में घग्घर में जुलाई, 2023 में बाढ़ की स्थिति के दौरान खेत से मिटटी उठाने संबंधी शिकायत पर उन्होंने निर्देश देते हुए वेल्यूएशन करवाकर शिकायतकर्ता को उचित मुआवजा देने संबंधी आदेश दिए। 

इसी प्रकार, कुलवंत कौर की शिकायत पर सुनवाई करते हुए उन्होंने पुलिस को परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की निर्देश दिए। सरकारी जमीन को हड़पकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने संबंधी शिकायत पर अंगूठे के नमूना जांच के लिए दिल्ली की लैब से जांच करवाकर उपरोक्त जमीन की सेल परचेज पर रोक लगाने के निर्देश दिए। 

कैबिनेट मंत्री ने गांव बणी निवासी सोहन लाल की मारपीट करने, गाली-गलौज करने व रास्ता रोकने संबंधी शिकायत की सुनवाई के दौरान मंत्री अनिल विज ने पुलिस एसएचओ को आदेश दिए कि वो मौके पर जाकर गली को पूरी तरह से खाली करवाए। कोई भी व्यक्ति गली को अवरूद्ध न करें। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने सभी शिकायतों को बारिकी से सुना और अधिकारियों को तय समय में समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अमीरचंद मेहता, प्रदीप रातुसरिया, पार्षद सुमन शर्मा सहित जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम अर्पित संगल, एसडीएम पारस भागोरिया, एसडीएम मोहित कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD