Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

'रात अकेली है : द बंसल मर्डर्स' टीजर : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस, हर सीन में छिपे रहस्य और अनकहे सवाल

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Nawazuddin Siddiqui, Raat Akeli Hai The Bansal Murders, Raat Akeli Hai The Bansal Murders Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 12:10 IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा सिंह की आने वाली फिल्म 'रात अकेली है : द बंसल मर्डर्स' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। लोग फिल्म की कहानी के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। इस कड़ी में नेटफ्लिक्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जो फैंस की उत्सुकता को बढ़ा रहा है।

शुरुआत में ही टीजर ऐसा सस्पेंस पैदा कर रहा है, जो दर्शकों को आखिर तक स्क्रीन से बांधे रखता है। टीजर की शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है, जहां बंसल परिवार का पूरा घर सन्नाटे में डूबा दिखाई देता है। कुछ ही सेकंड में पता चलता है कि एक ही रात में इस परिवार के कई लोगों की हत्या हो चुकी है, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। 

कैमरा धीरे-धीरे घर के उन हिस्सों से गुजरता है, जहां कभी जिंदगी थी और अब सिर्फ खामोशी और सवाल बचे हैं। इसके बाद कुछ सीन्स ऐसे दिखते हैं जो फिल्म की कहानी में एक गहरा और भयावह माहौल जोड़ते हैं, जैसे पूजा-पाठ करते लोग, पुराना हवेलीनुमा घर, और अचानक दिखाई देने वाला कब्रिस्तान। 

इन सबके बीच इंस्पेक्टर जटिल यादव यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री होती है, जो मामले की जांच करते हैं। इस दौरान इतने खुलासे होते हैं कि नवाजुद्दीन कहते हैं, ''बंसल मर्डर कोई छोटा-मोटा कांड नहीं है, यह हत्याकांड है… इसकी जड़ मैं कहीं से भी ढूंढ निकालूंगा।'' टीजर में लगातार ऐसे संकेत छोड़े गए हैं जो बताते हैं कि फिल्म में कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। 

कहीं किसी किरदार की डर भरी आंखें दिखाई देती हैं, तो कहीं रहस्य से भरे संवाद सुनाई देते हैं। कुछ शॉट्स में ऐसा लगता है कि बंसल परिवार के भीतर ही लंबे समय से कोई तनाव, राज और छुपी हुई कड़वाहट थी, जिसके चलते यह घटना हुई हो। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी टीजर में सस्पेंस को और गहरा करता है। 

हर सीन के साथ संगीत ऐसा बनाया गया है कि दर्शक को महसूस हो कि यह कहानी सिर्फ एक मर्डर केस नहीं, बल्कि एक ऐसे खेल की शुरुआत है, जिसमें हर किसी के पास कुछ न कुछ छुपा हुआ है। जहां तक कहानी का सवाल है, 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' 2020 में आई फिल्म 'रात अकेली है' का सीक्वल है, जो एक क्राइम-थ्रिलर थी और जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

पहली फिल्म में इंस्पेक्टर जटिल के किरदार ने अपना अलग प्रभाव छोड़ा था और यही कारण है कि दर्शकों की अब इसके सीक्वल से ज्यादा उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस बार कहानी कानपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा सिंह के अलावा, राधिका आप्टे, रजत कपूर, दीप्ति नवल, इला अरुण, रेवती, अखिलेंद्र मिश्रा, प्रियंका सेतिया और संजय कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। टीजर रिलीज के साथ ही नेटफ्लिक्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। यह फिल्म 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Nawazuddin Siddiqui , Raat Akeli Hai The Bansal Murders , Raat Akeli Hai The Bansal Murders Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD