Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एमके स्टालिन ने बारिश की तैयारियों की समीक्षा की, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

MK Stalin, Muthuvel Karunanidhi Stalin, Tamil Nadu Chief Minister, Chief Minister of Tamil Nadu, Chennai, Tamil Nadu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 11:40 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को बारिश की चेतावनी को लेकर राज्य की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित कई कल्याणकारी और अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। मौसम विभाग द्वारा राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बैठक कर सभी वर्षा संभावित जिलों में उठाए गए एहतियाती कदमों की जानकारी ली। 

बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन, मुख्य सचिव एन. मुरुगनंदम सहित राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज, गृह, स्कूल शिक्षा, नगर प्रशासन व जल आपूर्ति विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निगरानी तंत्र मजबूत करने, आपदा प्रतिक्रिया दलों की तैनाती, जिला प्रशासन के बीच निर्बाध संचार सुनिश्चित करने तथा स्कूलों, राहत शिविरों और आवश्यक सेवाओं को तैयार रखने जैसे कदमों की जानकारी दी।

सीएम स्टालिन ने हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ धर्मस्व (एचआर एंड सीई) विभाग के तहत 79.94 करोड़ रुपये की लागत से मंदिरों में अवसंरचना उन्नयन परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया। साथ ही 6.77 करोड़ रुपये की पूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर एचआर एंड सीई मंत्री पी.के. शेखरबाबू मौजूद रहे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य भर में 10.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नई इमारतों का उद्घाटन किया तथा छात्रावास भवनों के निर्माण के लिए 38.85 करोड़ रुपये की लागत वाली नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ये सुविधाएं वंचित तबकों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवास और सहायता सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की जा रही हैं।

समावेशी विकास के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्टालिन ने नौ पुरानी मस्जिदों और दरगाहों के पुनरुद्धार के लिए पहली किस्त के रूप में वित्तीय सहायता भी सौंपी। इस अवसर पर मंत्री एस.एम. नासर, शिवा वी. मेय्यानाथन, मुख्य सचिव मुरुगनंदम और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सामाजिक कल्याण मंत्री पी. गीता जीवन की मौजूदगी में सामाजिक कल्याण विभाग के तहत उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई संस्थानों को पुरस्कार भी प्रदान किए।

 

Tags: MK Stalin , Muthuvel Karunanidhi Stalin , Tamil Nadu Chief Minister , Chief Minister of Tamil Nadu , Chennai , Tamil Nadu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD