Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नीतीश कुमार ने की निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 18:22 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार ने कार्य संभाल लिया है। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार जहां विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करने खुद पहुंच रहे हैं, वहीं अधिकारियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं। 

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जो प्राथमिकताएं हैं, उसके आधार पर कार्यों को तेजी से पूर्ण करें।

उन्होंने कहा, "राज्य में भ्रष्टाचार को समाप्त करने में निगरानी विभाग कारगर, संवेदनशील एवं अपनी गतिशील भूमिका निभा रहा है। हम लोगों का उद्देश्य न्याय के साथ विकास करते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण कर राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।" मुख्यमंत्री ने सुशासन और पारदर्शिता के साथ सरकार की योजनाओं को लागू करने के निर्देश दिए, जिससे आम जन को उसका सीधा और त्वरित लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट की बैठक में ही बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरुद्धार सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी। 

इसके अलावा, मुख्यमंत्री हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया भी पहुंचे और वहां के कार्यों को देखा। यहां उन्होंने कई कारखानों का निरीक्षण कर यह साफ संदेश दिया कि सरकार की प्राथमिकता रोजगार और नौकरी है। चुनाव में एनडीए ने अगले पांच सालों में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का वादा किया है।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD