Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 2026 में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (आइडिया) की करेंगे अध्यक्षता

35 देशों वाले इस वैश्विक मंच का नेतृत्व करेगा भारत का चुनाव आयोग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 16:40 IST

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार वर्ष 2026 के लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (आइडिया) की अध्यक्षता करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार 3 दिसंबर 2025 को स्वीडन के स्टॉकहोम में होने वाली इंटरनेशनल आइडिया के सदस्य देशों की परिषद की बैठक में  अध्यक्ष पदभार ग्रहण करेंगे। 

वर्ष 2026 के दौरान वे परिषद की सभी बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में स्थापित इंटरनेशनल आइडिया एक अंतर-सरकारी संगठन है जो विश्व भर में लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए कार्यरत है। वर्तमान में इसके 35 सदस्य देश हैं तथा संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हैं। 

यह संगठन समावेशी, लचीली और जवाबदेह लोकतंत्रों को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि यह अध्यक्षता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो भारत के निर्वाचन आयोग को विश्व के सबसे विश्वसनीय और इनोवेटिव निर्वाचन प्रबंधन संस्थाओं में से एक के रूप में वैश्विक मान्यता प्रदान करती है। भारत इस संगठन का संस्थापक सदस्य है और लगातार लोकतांत्रिक विमर्श एवं संस्थागत पहलों में योगदान देता रहा है।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में श्री ज्ञानेश कुमार विश्व के सबसे बडे  पैमाने पर चुनाव कराने के भारत के अनुपम अनुभव का उपयोग कर इंटरनेशनल आइडिया के वैश्विक एजेंडा को दिशा देंगे। इससे निर्वाचन प्रबंधन संस्थाओं के बीच ज्ञान-साझेदारी मजबूत होगी, पेशेवर नेटवर्क सुदृढ़ होंगे तथा साक्ष्य-आधारित वैश्विक निर्वाचन सुधारों को बल मिलेगा। 

लगभग 100 करोड़ मतदाताओं वाली विश्व की सबसे बड़ी मतदाता सूची तथा पारदर्शी एवं सु-दस्तावेजीकृत निर्वाचन प्रक्रियाओं के साथ भारत अपने सर्वोत्तम अभ्यास को वर्ष भर विश्व भर की निर्वाचन संस्थाओं के साथ साझा करेगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के प्रशिक्षण संस्थान अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान और इंटरनेशनल आइडिया के बीच संयुक्त कार्यक्रम, कार्यशालाएं तथा शोध सहयोग वैश्विक स्तर पर गलत सूचना, निर्वाचन हिंसा और मतदाता विश्वास में कमी जैसे चुनौतियों से निपटने की तैयारी को और मजबूत करेंगे। 

अपने स्थापना काल से अब तक आईआईडीईएम ने 28 देशों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं और लगभग 142 देशों के 3,169 अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में इंटरनेशनल आइडिया और निर्वाचन आयोग मिलकर ईसीआई के तकनीकी एवं प्रशासनिक इनोवेटिव तथा सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दस्तावेजीकृत कर प्रसारित करेंगे। 

यह अध्यक्षता भारत के मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा और निर्वाचन प्रबंधन में उसकी वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

 

 

Tags: A Sreenivas , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD