Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

 

संविधान दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का मॉक विधान सभा सत्र आयोजित

स्पीकर संधवां, डिप्टी स्पीकर रौड़ी और संसदीय कार्य मंत्री ने विद्यार्थियों को किया उत्साहित

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jai Krishan Rouri, Sri Anandpur Sahib, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 15:21 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य संविधान दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व के सिलसिले में विशेष रूप से तैयार की गई पंजाब विधानसभा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का मॉक विधानसभा सत्र आयोजित किया गया। इस समागम की शुरुआत पंजाब विधानसभा के सचिव श्री रामलोक खटाणा द्वारा स्पीकर पंजाब विधानसभा कुलतार सिंह संधवां की अनुमति से की गई।

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने स्पीकर विधान सभा और सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए हाज़रिनों को संविधान दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पंजाब के संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि भारत देश का संविधान जहां हमें बेहतर ढंग से जीवन जीने का अधिकार देता है, वहीं हमारे कर्तव्यों के प्रति भी सचेत करता है। 

उन्होंने कहा कि आज का यह सत्र हमारे राज्य के विद्यार्थियों में राजनीति को लेकर जुनून पैदा करेगा। इस समागम को संबोधित करते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिये बेहद ऐतिहासिक है, जब हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को देश की सत्ता चलाने की शिक्षा देने जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि राजनीति जीवन के हर पहलू से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि राजनीति हर चीज़ की कीमत तय करती है और हमारे जीवन से संबंधित हर चीज को प्रभावित करती है। स्पीकर संधवां द्वारा स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और विधायक की भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों को बेहद सराहनीय ढंग से प्रोत्साहित किया गया। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भविष्य के नेता हैं और पंजाब सरकार की यह अनोखी पहल राज्य के बच्चों को राज करने बनाने की वचनबद्वता को दर्शाती है। स्पीकर संधवां ने मौक सत्र के दौरान स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। 

साथ ही विद्यार्थियों को ‘वोट चोरी’ विषय पर लेख लिखकर भेजने के लिए कहा। उन्होंने घोषणा की कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 51,000, 21,000 और 11,000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर तक पंजाब का किसी भी स्कूल के विद्यार्थी इस विशेष विधानसभा का दौरा कर सकते हैं। 

इस अवसर पर स्पीकर ने स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान भी किया। चाहे यह मॉक सत्र था, लेकिन 117 विधायकों के प्रतिनिधियों ने अपनी भूमिकाएं बखूबी निभाईं। धूरी के विधायक तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रतिनिधि के रूप में स्कूल ऑफ एमिनेंस घनोरी कला के विद्यार्थी हरिकमलदीप सिंह, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की भूमिका में सरकारी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटधंदल के विद्यार्थी हरप्रीत सिंह, तथा विधायक और विधानसभा के प्रतिनिधि कुलतार सिंह संधवां की भूमिका में एच.एस.एन. स्कूल ऑफ एमिनेंस, जेतो के विद्यार्थी जगमंदर सिंह शामिल थे, जबकि डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की भूमिका सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास के विद्यार्थी दीशांत कुमार ने निभाई।

इस विशेष मॉक सत्र के प्रश्नकाल में कुल 10 प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर जल संसाधन, लोक निर्माण, वन, मुख्यमंत्री, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्थानीय निकाय और राजस्व मंत्री की भूमिकाएँ निभा रहे विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक दिया। इस मॉक सत्र के दौरान विद्यार्थियों द्वारा दो विधेयक , ‘द पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2024’ और ‘द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (पंजाब संशोधन) विधेयक 2025’ प्रस्तुत किए गए।

इस दौरान विधायक विजय सिंगला की भूमिका निभाने वाले विद्यार्थी जसप्रीत सिंह ने मानसा शहर के सीवरेज सिस्टम पर, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की भूमिका में छात्र हु्सनप्रीत सिंह ने जल और भूमि संरक्षण पर, तथा विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह की भूमिका में विद्यार्थी गुरभेज सिंह ने पीएयू द्वारा मक्के के बीज की नई किस्म विकसित करने के संबंध में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए, जिन्हें सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jai Krishan Rouri , Sri Anandpur Sahib , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD