Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में क्षेत्रीय निदेशालयों और कंपनी रजिस्ट्रार के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

निर्मला सीतारमण ने विकसित भारत 2047 की दिशा में राष्ट्र की यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रक्रियाओं में सरलीकरण और यूजर फ्रेंडली व्यवस्था को अधिक अनुकूल बनाने पर जोर दिया

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance and Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Harsh Malhotra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 15:55 IST

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में क्षेत्रीय निदेशालयों और कंपनी रजिस्ट्रार की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) के सचिव के साथ-साथ एमसीए के सभी वरिष्ठ अधिकारी और एमसीए के तहत सभी अधीनस्थ कार्यालयों ने भी समीक्षा बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान कंपनियों के रजिस्ट्रार (आरओसी) और क्षेत्रीय निदेशालयों (आरडी) के साथ प्रपत्रों को संसाधित करने, फास्ट-ट्रैक विलयन, केंद्रीय सुविधाओं के माध्यम से कंपनियों/एलएलपी के निगमन/स्वैच्छिक निकास जैसी सेवाओं के वितरण, ई-गवर्नेंस, प्रपत्रों का सामंजस्य, निर्णय, पूछताछ, निरीक्षण और जांच (3आई) मैनुअल, अभियोजन, निर्णय के विरुद्ध अपील, उल्लंघनों के संयोजन आदि से संबंधित मामलों पर विस्तृत बातचीत और चर्चा की गई।

एमसीए सचिव ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री को बताया कि एमसीए ने प्रवर्तन संबंधी अपने मैनुअल को मानकीकृत कर दिया है। साथ ही सेवाओं की पारदर्शी एवं समयबद्ध डिलीवरी के लिए आगे की प्रक्रिया और नियमों को सरल बनाने का काम पहले से ही चल रहा है। समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने एमसीए को निर्देश दिया कि एमसीए की कार्यप्रणालियों में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक लाइव डैशबोर्ड बनाया जाए।

श्रीमती सीतारमण ने कहा कि 2047 तक भारत को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार एक विकसित देश बनाने की आवश्यकता है। यह लक्ष्य तभी साकार हो सकता है जब व्यवस्था और प्रक्रियाओं का समय पर आधुनिकीकरण किया जाए। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि आज शासन का युग है, इसलिए एमसीए का मुख्य सिद्धांत शासन को सरल और पारदर्शी बनाना तथा सुविधा पर ध्यान केंद्रित करना होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि एमसीए को समयबद्ध तरीके से हितधारकों की सेवा करने में सक्षम होने के लिए भविष्योन्मुखी होने का प्रयास करना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि एमसीए ने बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने के लिए अधिनियम और नियमों में लगातार और आवश्यक संशोधन किए हैं; दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड सुधार-संचालित कानून का एक ऐसा ही उदाहरण है। 

ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि सिस्टम आज के भारत की आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी हों। वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने पारदर्शी वित्तीय जानकारी प्रदान करके आम लोगों का विश्वास जीतने के लिए भारतीय कॉरपोरेट प्रशासन को श्रेय दिया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कंपनियों के मार्गदर्शन और विनियमन में एमसीए की भूमिका के महत्व पर जोर दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी शासन संरचनाएं अच्छी तरह से प्रबंधित हों।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने एमसीए अधिकारियों को हितधारकों को कानूनी आवश्यकताओं से अवगत कराने के प्रभावी तरीके खोजने के लिए प्रेरित किया। साथ ही व्यापार करने में आसानी बढ़ाने के उपायों का सुझाव देने के लिए लगातार आंतरिक चर्चाएं आयोजित करने का सुझाव दिया। अपने संबोधन में कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री श्री मल्होत्रा ने कहा कि एमसीए को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निर्देशित अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार के आदर्श वाक्य का पालन करना चाहिए।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि एमसीए को लोगों पर अनुपालन के बोझ को कम करने तथा प्रपत्रों को तर्कसंगत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि हितधारकों के साथ लगातार बातचीत से समय पर मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि एमसीए हितधारकों की और अधिक सहायता करने के लिए वीडियो और प्रस्तुतियों के रूप में इलेक्ट्रॉनिक मार्गदर्शन का एक संग्रह तैयार करने पर विचार कर सकता है। श्री मल्होत्रा ने अंतिम लाभार्थी को लाभान्वित करने के लिए समयबद्ध प्रक्रियाओं पर भी जोर दिया।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance and Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Harsh Malhotra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD