Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिवराज सिंह चौहान ने लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण पर राष्ट्रीय अभियान नई चेतना 4.0 का शुभारंभ किया

सरकार समूचे देश में महिला सशक्तीकरण को मजबूत करने और ग्रामीण महिलाओं के लिए अवसरों के विस्तार की दिशा में लगातार कार्यरत : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Annapurna Devi, Dr Chandra Shekhar Pemmasani, Dr Pemmasani Chandra Sekhar, Chandra S Pemmasani, Nayi Chetna 4
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 15:10 IST

केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि और कृषक कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण पर राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना 4.0’ का शुभारंभ किया। इस समारोह में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, ग्रामीण विकास और संचार राज्यमंत्री डॉ चंद्र शेखर पेम्मासानी तथा ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कमलेश पासवान भी शामिल हुए।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने अध्यक्षीय भाषण में यह सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री के संकल्प को दोहराया कि कोई भी बहन गरीबी में नहीं रहे और किसी भी महिला की आंखों में आंसू न हो। हर बहन को लखपति दीदी के रूप में गरिमा, विश्वास और संपन्नता प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि सरकार समूचे देश में महिला सशक्तीकरण को मजबूत कर और ग्रामीण महिलाओं के लिए अवसरों का विस्तार करते हुए इस सपने को साकार करने की दिशा में लगातार कार्यरत है।

समारोह में ग्यारह संबंधित मंत्रालयों और विभागों का एक अंतर-मंत्रालयी संयुक्त परामर्श भी जारी किया गया। इनमें महिला और बाल विकास मंत्रालय, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, गृह मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, कृषि और कृषक कल्याण मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा न्याय विभाग शामिल हैं। 

समग्र सरकार के दृष्टिकोण की भावना को समेटे इस परामर्श में लिंग के आधार पर भेदभाव और हिंसा को खत्म करने के लिए हर संबंधित मंत्रालय और विभाग की शक्ति का उपयोग करने की बात कही गई है। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने महिला और बाल विकास मंत्रालय, विधि और न्याय मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय के बीच त्रिपक्षीय करार-आशय पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि यह हिंसा मुक्त ग्राम के लिए पहल के अंतर्गत मॉडल गांवों के विकास को आगे बढ़ाएगा। 

इससे ग्रामीण भारत में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार और सशक्तीकरण के अवसर सुनिश्चित होंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) की ओर से आयोजित माह भर का यह अभियान सभी राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में 23 दिसंबर तक चलाया जाएगा। 

डीएवाई-एनआरएलएम के विस्तृत स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) नेटवर्क के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान एक जन आंदोलन की भावना अपने में समेटे है। डॉ चंद्र शेखर पेम्मासानी ने कहा कि एसएचजी के माध्यम से एकजुट 10 करोड़ ग्रामीण महिलाओं की सामूहिक ताकत ने नई चेतना को एक मजबूत जमीनी आंदोलन में तब्दील कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं को समय पर सहायता पाने के लिए सशक्त बनाने के अलावा मुखर बनने और अरसे से दबाए गए मसलों को सामने लाने के लिए प्रेरित भी करता है। इस तरह यह हिंसा मुक्त और लैंगिक समानता पर आधारित ग्रामीण परिवेश के लिए सामुदायिक प्रयासों को भी सुदृढ़ करता है।

श्री कमलेश पासवान ने लैंगिक असमानता को दूर करने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्तियों और समुदायों को लंबे समय से चले आ रहे अवरोधों को तोड़ने में समर्थ बनाने वाला ताकतवर औजार है। इस अभियान से जुड़ी बिहार और राजस्थान की दो महिलाओं ने समारोह में मौजूद अतिथियों को भेदभाव से उबरने और अपने समुदायों में बदलाव लाने की अपनी यात्रा से अवगत कराया।

नई चेतना 4.0 का उद्देश्य समूचे ग्रामीण भारत में महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ सामुदायिक कार्रवाई को मजबूत करना और महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। अभियान में सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था करने, प्रमुख आर्थिक योगदानकर्ता के रूप में महिलाओं को मान्यता देने तथा साझा सामुदायिक जिम्मेदारी के जरिए भुगतान रहित देखभाल के कार्य की समस्या के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 

इसमें संपत्ति, ऋण, कौशल और बाजार तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनके लिए उद्यमिता और आजीविका के अवसरों का विस्तार हो। लैंगिक समानता पर आधारित नीतियों और बजटों पर जोर देकर अभियान यह सुनिश्चित करता है कि सभी स्तरों पर निर्णय की प्रक्रिया में महिलाओं की आवाज महत्वपूर्ण हो। 

इस तरह यह समानता और समावेशी ग्रामीण विकास के लिए डीएवाई-एनआरएलएम की प्रतिबद्धता को मजबूती देता है। समारोह में लैंगिक समानता और ग्रामीण विकास को प्रोत्साहन देने के लिए मजबूत सामूहिक प्रतिबद्धता देखने को मिली। इसमें भारत सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालयों और विभागों ने शिरकत की। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रतिनिधियों, देश भर से एसएचजी की सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और भागीदार सिविल सोसायटी संगठनों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Annapurna Devi , Dr Chandra Shekhar Pemmasani , Dr Pemmasani Chandra Sekhar , Chandra S Pemmasani , Nayi Chetna 4

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD