Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

1962 का युद्ध : जब धर्मेंद्र ने स्क्रीन पर दिखाया सैनिक का जज्बा, हर एक की आंखें हो गई थीं नम

Dharmendra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 14:56 IST

1962 का भारत-चीन युद्ध हमारे देश के सैन्य इतिहास में एक गहरी छाप छोड़ गया, खासकर रेजांग ला की लड़ाई, जहां महज 120 भारतीय जवानों ने 3,000 से ज्यादा चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया। यह लड़ाई भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस की मिसाल है। करीब छह दशक पहले, जब टीवी और इंटरनेट नहीं थे, उस समय इस लड़ाई की कहानी लोगों तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती थी। 

ऐसे में सिनेमा एक सशक्त माध्यम के रूप में उभरा। 1964 में चेतन आनंद की फिल्म 'हकीकत' इसी वीरता की कहानी लेकर आई। इसे भारतीय सिनेमा की बेहतरीन युद्ध फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में धर्मेंद्र ने कैप्टन बहादुर सिंह का किरदार निभाया, जो असली मेजर शैतान सिंह पर आधारित था। 

उनके सीनियर अधिकारी मेजर रंजीत सिंह का रोल बलराज साहनी ने निभाया। वहीं सेना के कमांडर ब्रिगेडियर सिंह का किरदार जयंत ने निभाया। कहानी में कैप्टन बहादुर सिंह के पिता ब्रिगेडियर सिंह ही कमांडर हैं। फिल्म में एक कमांडर और एक पिता की उलझनों को बखूबी तरीके से दिखाया गया है कि कैसे वह अपने सैनिकों और बेटे को देश की रक्षा के लिए दुश्मनों का सामना करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

वह अपनी ड्यूटी और सैनिक के कोड से बंधे हैं। फिल्म का अंत दुखद है। धर्मेंद्र का किरदार कैप्टन बहादुर सिंह और एक लद्दाख की महिला, जो उनकी दोस्त बनती है, जंग में जान गंवा देते हैं। फिल्म में कई प्रेरक गाने हैं, जिन्हें मोहम्मद रफी ने गाया, कैफी आजमी ने लिखा और मदन मोहन ने संगीत दिया।

फिल्म को लद्दाख की चुनौतीपूर्ण और बर्फीली जगहों पर शूट किया गया था, जिससे युद्ध की कठिनाइयों और त्रासदी को यथार्थ रूप में दिखाया जा सके। फिल्म को दर्शकों ने सराहा। फिल्म के निर्माण के समय चेतन आनंद के पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। किसी परिचित ने सुझाव दिया कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री, प्रताप सिंह कैरों से मदद लें।

 उन्होंने तुरंत दो लाख रुपए देने की सहमति दी, बस यह शर्त रखी कि पंजाब के सैनिकों का योगदान भी फिल्म में याद किया जाए। धर्मेंद्र ने इस फिल्म में अपने करियर की शुरुआती भूमिका निभाई थी, लेकिन यह उनकी सैनिक की पहली भूमिका नहीं थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सैन्य अधिकारी की भूमिकाएं निभाईं। 

1970 में वह नौसेना के अधिकारी के रूप में 'तुम हसीन मैं जवान' में दिखाई दिए। फिर 1972 में उन्होंने 'ललकार' में मेजर राम कपूर की भूमिका निभाई, जो दूसरे विश्व युद्ध में जापानी सेना का सामना करता है। जल्द ही धर्मेंद्र को फिल्म 'इक्कीस' के रिलीज होने पर ब्रिगेडियर एम.एल. खेत्रपाल के रूप में देखा जाएगा।

 

Tags: Dharmendra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD