Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रेखा गुप्ता ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के बलिदान को किया याद

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Hardeep Singh Puri, Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Manjinder Singh Sirsa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 11:17 IST

दिल्ली सरकार द्वारा लाल किले पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय दिव्य समागम का मंगलवार को अंतिम दिन था। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी समागम में शामिल हुईं। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन गुरु साहिब के प्रति राष्ट्र की सामूहिक कृतज्ञता और श्रद्धा का भावपूर्ण प्रतीक बना।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु साहिब के चरणों में नमन कर संकीर्तन में सहभागी होकर सत्य, त्याग और धार्मिक स्वतंत्रता के उस अमर संदेश को राष्ट्र की ओर से पुनः प्रणाम किया जो भारतीय जीवन दर्शन की सबसे ऊंची सीखों में से एक है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का सर्वोच्च बलिदान हमें निरंतर स्मरण कराता है कि धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा, मानव-गरिमा का संरक्षण और सत्य के प्रति अडिग निष्ठा भारत की मूल चेतना और राष्ट्रधर्म है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल किले की ऐतिहासिक प्राचीर आज श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अमर शहादत और तेजस्वी विरासत से आलोकित है। देश के कोने-कोने से श्रद्धा के दीप लिए संगतें पहुंच रही हैं। आस्था, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम यहां साक्षात् अनुभव हो रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा सभी के लिए उत्कृष्ट और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गईं। यहां लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन प्रसंगों का अद्भुत प्रदर्शन हो रहा है। सजीव प्रदर्शनी अनुभव में इतिहास को अत्यंत भावपूर्ण रूप से प्रस्तुत किया गया। पूरे दिन कीर्तन दरबार में भक्तजन आत्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। 

24 घंटे लंगर सेवा में सेवा-भाव और मानवता का सर्वोच्च स्वरूप दिखाई दे रहा है। साथ ही, साफ-सुथरे और विस्तृत विश्राम स्थलों की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर आयोजित पवित्र ध्वज यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि यह भव्य यात्रा गुरुद्वारा श्री सीसगंज साहिब से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा श्री आनंदपुर साहिब तक जाएगी। यह आयोजन श्री गुरु जी की शिक्षाओं, उनके आदर्शों तथा धर्म और मानवता की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करने और नमन करने का एक अनुपम अवसर है। गुरु साहिब का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारे जीवन में सद्भाव, सुख और शांति बनी रहे।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Hardeep Singh Puri , Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Manjinder Singh Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD