Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अमन अरोड़ा ने गुरु तेग़ बहादुर जी की अनुपम शहादत को देश को एकजुट करने वाली प्रेरणा बताया

‘हिंदू राष्ट्र’ और ‘खालिस्तान’ को खारिज करते हुए ‘जुग जुग जीवे मेरा हिंदुस्तान’ के नारे लगाए

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Sri Anandpur Sahib, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 17:27 IST

श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब विधान सभा के आज यहां आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र में पंजाब के कैबिनेट मंत्री तथा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने नौवें पातशाह की अनुपम शहादत को सिजदा करते हुए कहा कि सदियों पहले गुरु साहिब द्वारा दिए गए संदेश आज के युग में भी पूरी तरह सार्थक हैं। भाई जैता जी मेमोरियल में विशेष सत्र को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की अद्वितीय शहादत को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता, जिन्होंने धर्म की रक्षा, मानवीय अधिकारों और साझे मूल्यों के लिए अनुपम बलिदान दिया। 

उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो गुरु जी का 350वां शहीदी दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी का बलिदान हमें आपसी भाईचारा, सर्वधर्म सम्मान और मानवीय मूल्यों की रक्षा का संदेश देता है, इसी कारण गुरु जी को ‘हिंद दी चादर’ कहा जाता है। 

उन्होंने बताया कि गुरु साहिब के सच्चे सिख श्रद्धालु भाई मती दास जी को आरे से चीरा गया, भाई सती दास जी को जिंदा जलाया गया और भाई दयाला जी को जिंदा उबाला दिया गया, लेकिन फिर भी उनका विश्वास तनिक भी नहीं डोला, जो इतिहास के पन्नों में सदैव अमिट रहेगा। गुरु जी द्वारा धर्म की आज़ादी और आपसी सद्भावना के संदेश के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा 350वें शहीदी दिवस को समर्पित किए जा रहे समागमों के बारे में उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में गुरु जी के जीवन, शिक्षाओं और शहादत से लोगों को विभिन्न समागमों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गुरु जी के दर्शन के अधिक से अधिक प्रसार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने डेरा बाबा नानक खोज केंद्र के लिए 25 करोड़ रुपये, राम तीर्थ (अमृतसर) में भगवान वाल्मीकि पैनोरमा के लिए 35 करोड़ रुपये, काली माता मंदिर कॉम्प्लेक्स के लिए 75 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए 25 करोड़ रुपये के फंड जारी किए हैं, जिससे प्रदेश सरकार की वचनबद्धता स्पष्ट होती है। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये पहल केवल फंड जारी करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गुरु साहिब के उस संदेश को जीवंत रखने की दिशा में एक विनम्र प्रयास हैं जो हर व्यक्ति के लिए धर्म की आज़ादी की वकालत करता है। उन्होंने कहा कि 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों के दौरान गुरु जी के धर्म की आज़ादी के संदेश का अधिक से अधिक प्रसार प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।  

कैबिनेट मंत्री ने विशेष सत्र की सार्थकता को एकता के प्रकाश स्तंभ के रूप में रेखांकित करते हुए कहा कि जब जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशें की जा रही हैं जोकि मणिपुर और हरियाणा के दुखांत से स्पष्ट झलकता है, ऐसे समय में इस तरह के सत्र की जरूरत और भी बढ़ जाती है। उन्होंने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब के तीन करोड़ निवासियों को देश की 150 करोड़ जनता तक सद्भावना, धर्मनिरपेक्षता और शांति का संदेश पहुंचाना चाहिए।  

उन्होंने आगे कहा कि इस पावन धरती से हम ‘हिंदू राष्ट्र’ और ‘खालिस्तान’ को पूरी तरह खारिज करते हुए ‘जुग जुग जीवे मेरा हिंदुस्तान’ के नारे की वकालत करते हैं, जो गुरु साहिब द्वारा दिखाए मार्ग के अनुरूप देश की एकता के प्रति हमारी वचनबद्धता का प्रतीक है। यह सत्र श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब की अनुपम शहादत और आपसी भाईचारे के संदेश को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sri Anandpur Sahib , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD