Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पवित्र बुद्ध अवशेषों के प्रति भूटान की सच्ची श्रद्धा से अत्यंत प्रभावित हूं : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

थिंपू , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 17:12 IST

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भूटान के दौरे पर हैं। वह सोमवार को भूटान के पारो हवाई अड्डे पर उतरे। अपनी यात्रा के क्रम में उन्होंने भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि भूटान नरेश से भेंट करके मुझे गौरवान्वित महसूस हो रहा है। 

मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं, पवित्र बुद्ध अवशेषों के प्रति भूटानी जनता की श्रद्धा के लिए धन्यवाद दिया, भारत और भूटान के बीच गहरे आध्यात्मिक संबंधों की सराहना की, और वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव की सफलता पर भूटान के नेतृत्व को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि भूटान नरेश ने थिम्पू में पवित्र बुद्ध अवशेषों की प्रदर्शनी और इस महीने की शुरुआत में भारत के प्रधानमंत्री की भूटान की अवसरपूर्ण यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया। इससे पहले किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्होंने भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से मुलाकात की। रिजिजू ने कहा कि उन्हें भूटान के पीएम दाशो शेरिंग तोबगे से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।

इस मुलाकात ने भारत-भूटान मैत्री की गहराई और उन मूल्यों को प्रतिबिंबित किया, जिन्हें हम साथ मिलकर कायम रखते हैं।उन्होंने कहा कि पवित्र बुद्ध अवशेषों के प्रति भूटान की सच्ची श्रद्धा से मैं अत्यंत प्रभावित हूं, जो हमारे लोगों के बीच सद्भाव और जुड़ाव को प्रेरित करते रहते हैं। बता दें कि किरेन रिजिजू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को भारत वापस ले जाने के लिए भूटान पहुंचा है, क्योंकि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए भूटान ले जाए गए थे। 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों (नई दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में रखे) की वापसी के लिए डेलीगेशन को लीड करने के लिए भूटान जा रहा हूं, जिन्हें पब्लिक प्रदर्शनी के लिए भूटान लाया गया था।”

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD