Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बीवीएफसीएल की क्षमता को बढ़ाने के लिए नामरूप साइट पर स्थापित किया जाएगा चौथा प्लांट : सर्बानंद सोनोवाल

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Ministry of Ports Shipping and Waterways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 16:14 IST

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल) के मौजूदा परिसर में एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स, चौथा नामरूप फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाएगा। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत की सबसे पुरानी फर्टिलाइजर यूनिट ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल) अपनी स्थापना के समय से ही इस क्षेत्र के किसानों की सेवा कर रही है। बीवीएफसीएल की क्षमता को बढ़ाने के लिए नामरूप साइट में एक चौथा प्लांट स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा, "भारत सरकार के सहयोग से इस नए प्लांट के अगले पांच वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है, जिसकी उत्पादन क्षमता 12.5 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष होगी।"केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ जिले में नामरूप फर्टिलाइजर प्लांट (बीवीएफसीएल) का दौरा किया और मौजूदा सुविधा के प्रमुख पहलुओं के साथ-साथ चल रहे और आगामी विस्तार कार्यों की समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में असम का गौरव, हमारा नामरूप फर्टिलाइजर प्लांट 10,000 करोड़ से अधिक के निवेश से नए ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कैंपस के साथ एक नया जीवन प्राप्त कर रहा है। यह महत्वाकांक्षी पहल कृषि उत्पादकता को बढ़ाएगी, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी।"

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल के अनुसार, यह कदम पूर्वोत्तर को दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख उत्पादक केंद्रों में से एक के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण होगा।उन्होंने आगे बताया कि इस विस्तार से यह सुविधा एक प्रमुख उत्पादन केंद्र में तब्दील हो जाएगी, जिससे पूर्वोत्तर के किसानों की उर्वरक जरूरतें पूरी होंगी और भूटान और म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों को निर्यात भी संभव हो सकेगा। 

इस बढ़ी हुई क्षमता से पश्चिम बंगाल और बिहार के अतिरिक्त बाजारों को भी सेवा मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना पूर्वोत्तर के लोगों की दीर्घकालिक आकांक्षा को पूरा करेगी और राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Ministry of Ports Shipping and Waterways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD