Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

फुटबॉल : 'हमें इस घटना पर अफसोस है', रियल मैड्रिड ने आंद्रे दा सिल्वा से क्यों मांगी माफी?

Sports News, Football
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 18:46 IST

रियल मैड्रिड ने अपनी एक बड़ी गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। क्लब को दिवंगत डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा का सम्मान करते हुए वीडियो चलानी थी, लेकिन गलती से फुटबॉलर आंद्रे दा सिल्वा की तस्वीर वीडियो में दिखायी गई। यह पल सम्मानजनक श्रद्धांजलि का था, लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण गलती में बदल गया। 

इस गलती के लिए क्लब ने प्रशंसकों से माफी मांगी है। रियल मैड्रिड ने अपने बयान में कहा, "रियल मैड्रिड सी.एफ. एल्चे और उसके खिलाड़ी आंद्रे दा सिल्वा से माफी मांगता है कि उन्होंने गलती से एक वीडियो शोक संदेश में लिवरपूल के खिलाड़ी डिओगो जोटा के भाई आंद्रे सिल्वा की तस्वीर के बजाय उनकी तस्वीर दिखा दी। हमें इस घटना पर अफसोस है।"

28 साल के डिओगो जोटा और उनके 25 साल के भाई आंद्रे की 3 जुलाई को स्पेन के जमोरा इलाके में बेनावेंटे के पास ए-52 हाईवे पर एक दुखद कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना से फुटबॉल जगत को गहरा सदमा लगा था। लिवरपूल के समर्थक डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे को नियमित श्रद्धांजलि देते रहे हैं। 

दोनों खिलाड़ियों के सम्मान में मैचों के दौरान खास नारे लगाए जाते हैं। पूरे यूरोप में मौन और फूल चढ़ाने के पल देखे गए हैं। रियल मैड्रिड ने खुद पहले एनफील्ड में चैंपियंस लीग के एक मैच के दौरान पुर्तगाली फॉरवर्ड को श्रद्धांजलि दी थी। क्लब के सीनियर लोगों ने स्टेडियम के बाहर एक मेमोरियल के पास फूल चढ़ाए थे।

रियल मैड्रिड को ला लीगा में एल्चे का सामना मार्टिनेज वैलेरो स्टेडियम में करना है, जिसमें आंद्रे दा सिल्वा के मैच वाले दिन टीम में शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि डिओगो जोटा एक पुर्तगाली फुटबॉलर थे। वह लिवरपूल एफसी और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए फॉरवर्ड और विंगर के रूप में खेलते थे। जोटा अपनी फिनिशिंग, गति और ड्रिब्लिंग क्षमता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन के बाद लिवरपूल ने उनकी जर्सी नंबर को स्थायी रूप से रिटायर करने की घोषणा की थी। 

 

Tags: Sports News , Football

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD