Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया : विष्णुदेव साय

Vishnu Deo Sai, BJP, Bharatiya Janata Party, Chhattisgarh, Chief Minister of Chhattisgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 17:29 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में नेशनल यूनिटी मार्च 2025 में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल आजाद भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे। सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया है। 

उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने कड़ी मेहनत और पक्के इरादे से आजादी के बाद 562 से ज्‍यादा रियासतों को एक देश में मिलाया, इसीलिए हम 31 अक्टूबर को उनकी जयंती को नेशनल यूनिटी डे के तौर पर मनाते हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के जी-20 में शामिल होने पर कहा कि प्रधानमंत्री देश के गौरव और सिरमौर हैं। 

वह जहां भी जाएंगे भारत का झंडा बुलंद करेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रही छापेमारी पर कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। इसी के तहत जहां से शिकायतें आ रही हैं, एजेंसियां जांच करने के बाद सख्‍ती से कार्रवाई कर रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में लिखा, "लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन। 

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री, लौह पुरुष और देश के एकीकरण के महान शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श आज भी हम सबको राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नागपुर से शुरू होने वाली ‘यूनिटी मार्च’ में शामिल होने प्रदेश के युवा रविवार को रवाना हुए। 

रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में इन उत्साही युवाओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा कि यह अभियान युवाओं में देशभक्ति, कर्तव्य-भाव और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को और मजबूत करेगा। इसके अलावा, सीएम ने 'एक्‍स' पोस्‍ट में लिखा, "युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन एवं सेवा भावना का संचार कर रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्थापना दिवस की सभी कैडेट्स को हार्दिक शुभकामनाएं।"

 

Tags: Vishnu Deo Sai , BJP , Bharatiya Janata Party , Chhattisgarh , Chief Minister of Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD