Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने डीओपी में राजस्व रिसाव की समीक्षा की अध्यक्षता की

मजबूत नियंत्रण और डिजिटल सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करें: केन्द्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा

Dr Chandra Shekhar Pemmasani, Dr Pemmasani Chandra Sekhar, Chandra S Pemmasani, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 15:17 IST

केन्द्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने डाक विभाग (डीओपी) में राजस्व रिसाव को दूर करने के लिए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने डाक नेटवर्क में राजस्व रिसाव को रोकने के लिए एक बहुआयामी, प्रौद्योगिकी द्वारा समर्थित, मजबूत और प्रोत्साहन-आधारित ढांचा अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने प्रतिदिन 10,000, 5,000 और 1,000 से अधिक लेन-देन करने वाले उच्च-मात्रा वाले डाकघरों का केन्द्रित क्षेत्रीय ऑडिट करने का सुझाव दिया और मैनुअल त्रुटियों एवं कम बिलिंग को समाप्त करने हेतु डाक आईटी प्रणालियों के साथ वजन तौलने वाली मशीनों को एकीकृत करने का आदेश दिया।

सुरक्षा को मजबूत करने हेतु, केन्द्रीय राज्यमंत्री ने अनियमित लेनदेन पर नजर रखने और डिलीवरी श्रृंखला में मध्य-स्तर पर वस्तुओं एवं पार्सल के प्रवेश को रोकने के लिए प्रीपेड बुकिंग अलर्ट के साथ-साथ गतिशील बारकोडिंग शुरू करने का निर्देश दिया। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि परिचालन संबंधी नियंत्रण को मजबूत करने, डिजिटल सुरक्षा प्रणालियों को आधुनिक बनाने और एक प्रेरित श्रमबल के निर्माण पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है ताकि प्रत्येक रुपये का हिसाब किया जाना सुनिश्चित हो सके।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने डाक बचत बैंक के डिजिटल एवं वित्तीय सुरक्षा ढांचे की भी समीक्षा की और अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक एवं ओटीपी-आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से सुरक्षा के मजबूत उपायों का आह्वान किया। उन्होंने बेहतर पारदर्शिता, मैनुअल त्रुटियों को न्यूनतम करने और धोखाधड़ी को रोकने हेतु  खातों को तेजी से आधार और मोबाइल से जोड़ने तथा डिजिटल पासबुक को व्यापक रूप से अपनाने का निर्देश दिया।  

 

Tags: Dr Chandra Shekhar Pemmasani , Dr Pemmasani Chandra Sekhar , Chandra S Pemmasani , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD