Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कुलतार सिंह संधवां ने नवनिर्वाचित विधायक हरमीत सिंह संधू को शपथ दिलाई

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Harmeet Singh Sandhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 17:13 IST

पंजाब विधान सभा स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब विधान सभा सचिवालय में तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक श्री हरमीत सिंह संधू को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हरमीत सिंह संधू अपने क्षेत्र की जनता की जायज मांगों को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

श्री हरमीत सिंह संधू ने शपथ ली कि वे विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे तथा भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखेंगे। उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और शुद्ध अंतःकरण से पालन करेंगे तथा अपने क्षेत्र की भलाई के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

स्पीकर ने हाल ही में तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायक श्री हरमीत सिंह संधू को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। विधायक श्री हरमीत सिंह संधू ने गुरु साहिब का धन्यवाद किया और कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता के हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने वादा किया कि वे अपने क्षेत्र की जनता को कभी निराश नहीं होने देंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harmeet Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD