Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

समुदाय सहभागिता बैठक के बाद CPCC ने शुरू की शहर-व्यापी ई-अपशिष्ट संग्रह अभियान

Saurabh Kumar, Member Secretary, Chandigarh Pollution Control Committee, CPCC, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 12:24 IST

चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (CPCC) ने ग्लोबल यूथ फेडरेशन एवं M/s कारो संभव प्रा. लि. के सहयोग से आज समुदाय सहभागिता बैठक का सफल आयोजन किया, ताकि शहर में जिम्मेदार ई-अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक सामूहिक ढांचा तैयार किया जा सके। बैठक की अध्यक्षता CPCC के सदस्य सचिव, श्री सौरभ कुमार, IFS द्वारा की गई। इसमें विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स (RWA) एवं मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन्स (MWA) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान ई-अपशिष्ट के प्रकार, भारत एवं चंडीगढ़ में वर्तमान स्थिति, असंगठित क्षेत्र में निस्तारण करने के हानिकारक प्रभाव, तथा उचित एवं अधिकृत तरीके से निस्तारण के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

प्रतिभागियों को चंडीगढ़ में उपलब्ध संग्रह प्रणाली तथा उन संपर्क नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिन पर निवासी अपने ई-अपशिष्ट के निस्तारण हेतु कॉल कर सकते हैं।

चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति बेहतर एवं प्रभावी ई-अपशिष्ट प्रबंधन हेतु विशेष जागरूकता एवं संग्रह अभियान चला रही है—

 1. जागरूकता सत्र: स्कूलों, कॉलेजों और RWA’s में ई-अपशिष्ट से संबंधित जागरूकता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें असंगठित कबाड़ी तंत्र के माध्यम से किए जाने वाले निस्तारण के हानिकारक प्रभावों तथा अधिकृत एवं औपचारिक प्रणाली के माध्यम से प्रबंधन के लाभों पर जानकारी दी जाती है।

 2. 15-दिवसीय संग्रह अभियान: पूरे चंडीगढ़ के सभी सेक्टरों को कवर करने के लिए विशेष 15-दिवसीय ई-अपशिष्ट संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। ग्लोबल यूथ फेडरेशन और कारो संभव द्वारा समर्पित मोबाइल वैन संग्रह सेवा चलाई जा रही है, जिससे ई-अपशिष्ट का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक पुनर्चक्रण सुनिश्चित हो सके।

CPCC जल्द ही चंडीगढ़ में ई-अपशिष्ट संग्रहण के लिए और अधिक संग्रह एजेंसियों को शामिल करने जा रहा है, ताकि समयबद्ध और प्रभावी संग्रह व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से, RWA’s और MWA’s की भागीदारी के साथ व्यापक जन-जागरूकता भी की जा रही है।

RWA’s और MWA’s ने विभाग के साथ मिलकर समुदाय को सतत ई-अपशिष्ट प्रबंधन का मॉडल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Tags: Saurabh Kumar , Member Secretary , Chandigarh Pollution Control Committee , CPCC , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD